फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series: पानी की तरह पैसा बहाकर किया गया इन वेब सीरीज का निर्माण, दर्शकों ने भी प्यार दिया बेशुमार

Wed, 31 Jan 2024 05:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मेगा बजट वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
फिल्म निर्माता दर्शकों के सामने कोई भी प्रोजेक्ट पेश करने से पहले उसे हर तरह से बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। शानदार स्टारकास्ट से लेकर कहानी और लोकेशन हर चीज पर पूरी रिसर्च की जाती है। ओटीटी पर भी दर्शकों की संख्या खूब बढ़ गई है। इन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज पर भी निर्माता अब फिल्मों की तरह ही पैसा खर्च करते हैं। आज हम आपको ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भारी-भरकम बजट के साथ बनाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
'रुद्राः द एज ऑफ डार्कनेस' - फोटो : इंस्टाग्राम
'रुद्राः द एज ऑफ डार्कनेस' 
अजय देवगन की सीरीज 'रुद्राः द एज ऑफ डार्कनेस' एक मेगा बजट सीरीज है रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने इसमें करीब 200 करोड़ रुपये लगाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज में काम करने के लिए अजय देवगन ने ही 125 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर 2'
अमेजन प्राइम वीडियो पर आई 'मिर्जापुर'' सीरीज खूब पसंद की गई। अली फजल, विक्रांत मैसी  और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी हिट रहा। इसका बजट भी खूब तगड़ा रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मिर्जापुर 2' को करीब 60 करोड़ रुपये बजट में तैयार किया गया।
Ashok Saraf: दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को मिलेगा 'महाराष्ट्र भूषण', मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे ने किया एलान

4 of 5
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया
'फैमिली मैन'
इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी की 'फैमिली मैन' भी शामिल है। इसे करीब 50 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया था। इसी तरह 'फैमिली मैन सीजन 2' भी मेगा बजट सीरीज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे सीजन को भी करीब 50 करोड़ रुपये बजट के साथ तैयार किया गया।
Shantanu Maheshwari: गंगूबाई काठियावाड़ी फेम अभिनेता का बैंक अकाउंट हुआ हैक, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेक्रेड गेम्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'सेक्रेड गेम्स'
सैफ अली खान और पंकज त्रिपाठी की सैक्रेड गेम्स करीब 40 करोड़ रुपये बजट में तैयार हुई। इतना ही नहीं, दूसरा सीजन भी अच्छे-खासे बजट से तैयार हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के दूसरे पार्ट में 100 करोड़ रुपये लगे थे। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 
Fighter: प्रेम चोपड़ा नेे किया 'फाइटर' का रिव्यू, ऋतिक रोशन की अदाकारी को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें