अभिनेता शाहिद कपूर काफी लंबे समय के बाद फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के जरिए रोमांटिक जॉनर में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर अभिनेत्री कृति सेनन के साथ पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं। गुरुवार की शाम इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इस दौरान अभिनेता शाहिद कपूर ने जिस तरह से बातें की, उससे लगता यही है कि उनके पास प्रस्तावों की लाइन लगी हुई है। हर तीसरे दिन उनके पास एक नई फिल्म पहुंच रही है। लेकिन, फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद के प्रशंसकों को उनसे एक धमाकेदार फिल्म की उम्मीद अब भी बाकी है।