फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: सिकंदर में एंट्री होते ही वायरल हुआ रश्मिका का पुराना वीडियो, सलमान से अभिनेत्री ने पूछा था यह सवाल

Thu, 09 May 2024 04:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। दरअसल, गुरुवार (9 मई) को मेकर्स ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की नाम की घोषणा कर दी। फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। इस एलान के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
KKK 14: आसिम रियाज और कृष्णा श्रॉफ खतरों से खेलने के लिए तैयार! ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का होंगे हिस्सा?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में अभिनेत्री सलमान के साथ एक फिल्म करने की इच्छा जताती नजर आ रही हैं। इस पुराने वीडियो में, रश्मिका को सलमान खान से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इसमें वे उनसे पूछती नजर आ रही हैं कि बतौर मुख्य अभिनेता वे साउथ में कब डेब्यू करने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में रश्मिका सलमान से पूछती हैं कि सर साउथ की फिल्म कब करेंगे। इस पर नीना गुप्ता उन्होंने बीच में रोकते हुए कहती हैं कि क्या आप पूछना क्या चाह रही हैं। इस पर सलमान बीच में बोलते हुए कहते हैं कि वे बॉलीवुड में फिल्म करना चाह रही हैं। 
 

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
मेकर्स के एलान के बाद रश्मिका ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,  "आप लोग मुझसे अगले अपडेट के  बारे में पूछ रहे थे, तो सरप्राइज यह है कि सिकंदर का हिस्सा बनकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2022 में रश्मिका ने फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वे अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें रणबीर कपूर के साथ एनिमल में देखा गया था। फिल्म में उनकी अदाकारी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अब सलमान के साथ अभिनेत्री की नई फिल्म ने दोनों सितारों के फैंस को उत्साहित कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन  एआर मुरुगदास कर रहे हैं। इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। 
Celebs Devotees of Mahadev: महादेव के महाभक्त हैं ये सितारे, लिस्ट में रवीना से लेकर सारा अली खान तक शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें