फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी दिन गिन रही 'बड़े मियां छोटे मियां', मैदान का जादू भी बेअसर

Thu, 09 May 2024 08:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां और मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कई दिनों से सिनेमाघरों में रौनक खत्म सी हो गई है। कोई भी फिल्म दर्शकों का खास मनोरंजन में कामयाब नहीं हो रही है। यही वजह है कि दर्शक ओटीटी का रुख कर रहे हैं। टिकट खिड़की पर बीते कई हफ्तों से कोई भी फिल्में दमदार कलेक्शन नहीं कर सकी हैं। कई फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है। तो आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खिलाड़ी कुमार पिछले कई अरसे से अपने फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। दर्शकों को अभिनेता की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, 350 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आकंड़ा भी नहीं छू पाई है। ऐसे में किसी भी बड़ी फिल्म आने के बाद फिल्म कभी भी सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रही है। फिल्म ने 28वें दिन 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 64.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का प्रदर्शन देख फैंस काफी निराश हैं और इसका असर उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ सकता है।

4 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ ईद के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की 'मैदान' भी दर्शकों का मनोरंजन करने में विफल रही है। अजय ने भले ही बायोपिक फिल्म से लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने की कोशिश की है, लेकिन कहीं न कहीं अभिनेता का यह दाव उल्टा पड़ गया है।  ये फिल्म फुटबॉल से भारतीय इतिहास बदलने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म की कमाई की बात करें को शैतान के बाद ईद के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' अब तक अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। फिल्म ने 28वें दिन 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 49.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' से जुड़ा 'गुड्डू भैया' का नाम, फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं अली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें