फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में विस्तारित कैमियो भूमिका निभाएंगे शाहरुख खान? इन खबरों ने किया अटकलों का बाजार गर्म

Tue, 06 Feb 2024 03:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-यश - फोटो : Social media
साउथ सुपरस्टार यश 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' से अपनी नई पहचान बनाई। अब वे अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' की तैयारी में व्यस्त हैं। वहीं अब कथित तौर पर इस फिल्म से शाहरुख खान का नाम जुड़ने की भी खबरें सामने आई हैं। इससे पहले शाहरुख खान और यश के साथ काम करने की चर्चा हो रही थीं, क्योंकि यश ने किंग खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं, अब उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' में किंग खान के शामिल होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram
शाहरुख इन दिनों 'डंकी' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। बीते साल अभिनेता ने लगातार तीन सुपरहिट फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' दीं। वहीं अब फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी अगली तीन फिल्मों को लेकर तो चर्चा हो रही है, लेकिन आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। वहीं अब खबर आ रही है कि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने शाहरुख खान से संपर्क किया है।
Black On OTT: ओटीटी पर ब्लैक को मिल रहे प्यार से खुश हैं रानी मुखर्जी, कहा- 'मेरे लिए बेहद ही खास है ये फिल्म'
विज्ञापन

3 of 5
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान को कथित तौर पर गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित और यश अभिनीत आगामी गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक में एक महत्वपूर्ण कैमियो की भूमिका की पेशकश की गई है। उम्मीद है कि शाहरुख खान अगले दो हफ्तों में कैमियो के संबंध में अपने फैसले की घोषणा करेंगे। अभी शाहरुख ने भविष्य की परियोजनाओं को अंतिम रूप नहीं दिया है। एक ओर जहां वे भविष्य की संभावित परियोजनाओं को लेकर राज और डीके, फराह खान, कबीर खान और सिद्धार्थ आनंद जैसे निर्देशकों के साथ बातचीत कर रहे हैं तो वहीं, बेटी सुहाना के साथ भी स्क्रीन साझा करने को लेकर अटकलें हैं।
Ram Charan-Samantha: पर्दे पर फिर जमेगी राम चरण और सामंथा की जोड़ी? इस निर्देशक की फिल्म को लेकर चर्चा तेज

4 of 5
यश - फोटो : instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल की शुरुआत में, यश, गीतू मोहनदास और 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने शाहरुख से संपर्क किया और उन्हें गैंगस्टर-आधारित एक्शन फिल्म में एक महत्वपूर्ण विस्तारित कैमियो की पेशकश की। कहा जा रहा है कि यह भूमिका महत्वपूर्ण है, जिसमें किरदार के लिए एक अच्छी तरह से डायलॉग और स्क्रीन टाइम शामिल हैं। निर्माताओं को शाहरुख खान के जवाब का इंतजार है, जबकि कहा जा रहा है कि कुछ दिनों बाद वे फैसला ले लेंगे और तब यह साफ हो जाएगा कि शाहरुख 'टॉक्सिक' में कैमियो करेंगे या नहीं।
Bhakshak: भक्षक की शूटिंग के बाद शाहरुख ने किया था भूमि को फोन, अभिनेत्री ने किंग खान की तारीफ कर किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यश - फोटो : instagram

हालांकि, साउथ फिल्म में कैमियो निभाने का शाहरुख के पास यह पहला ऑफर नहीं है। इससे पहले 2023 में निर्देशक लोकेश कनगराज ने रजनीकांत अभिनीत एक फिल्म में एक संक्षिप्त भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया, लेकिन वे योजनाएं विफल हो गईं और सहयोग नहीं हो पाया। इससे पहले खबर आई थी कि यश ने शाहरुख खान के साथ सहयोग करने की इच्छा जताई थी और कहा गया था कि वे एक अच्छी कहानी का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से भी बातचीत होने की खबरें थीं।
Saiyami-Anurag: 'चोक्ड' के बाद फिर साथ काम करेंगे सैयामी खेर और अनुराग कश्यप, रोमांच से भरपूर होगा प्रोजेक्ट

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें