फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: रणवीर सिंह ने सारा अली खान को किया ट्रोल, बुआ सबा अली ने दिया ऐसा जवाब

Sun, 31 Oct 2021 09:58 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, सबा अली खान - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह और सारा अली खान ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में साथ काम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की, लेकिन इसी के साथ लोगों को इन दोनों की फिल्म में केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई। फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान भी दोनों के बीच खूब मस्ती देखने को मिली। रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर सारा अली खान की खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। हर बार की तरह रणवीर सिंह ने एक बार फिर से सारा अली खान की तस्वीर पर कमेंट करते हुए ट्रोल कर दिया।

रणवीर सिंह ने की ट्रोलिंग

दरअसल सोशल मीडिया पर हाल ही में सारा अली खान ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने मैगजीन के लिए ये फोटोशूट करवाया था। इस फोटो के नीचे सारा अली खान ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘युवा, बुद्धिमान और स्वतंत्र। जिसे देखने के बाद रणवीर सिंह ने सारा अली खान की काफी खिंचाई की और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर सारा अली खान से सवाल करते हुए लिखा, ‘बुद्धिमान’?
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान और सबा पटौदी - फोटो : instagram/saraalikhan95
सबा अली खान ने दिया ऐसा जवाब

रणवीर सिंह की इस ट्रोलिंग पर सारा अली खान ने तो कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन सारा की बुआ सबा अली खान ने रणवीर सिंह को इसका मजेदार जवाब दिया। सबा अली खान ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘जब ये मूड में होती है। यह उल्लू बन जाती है। छोटी सी सारा बिया। इसी के साथ उन्होंने कई सारे हार्ट के इमोजी भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा ने खुद को बताया ड्रामा क्वीन

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने कहा, ‘मैं जब अपने बचपन की तस्वीर देखती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं बहुत ही ड्रामा क्वीन थी। जब मैं छोटी थी तो मैं पूरी तरह से मम्मी का मेकअप लगाकर गेटअप में रहती थी। मेरे पिता मेरी मूव और निरमा के एड करते हुए वीडियो बनाते थे। मैं हमेशा से अपनी परंपरा की जड़ से जुड़ी रही हूं, चाहे वो कपड़े हों या फिर भाषा’।

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह करते हैं ट्रोल

रणवीर सिंह बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जो न सिर्फ अपने अलग फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं, बल्कि वो और अर्जुन कपूर मिलकर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सह-कलाकार या फिर अक्सर अपनी एक्ट्रेस दोस्तों को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए नजर आते हैं। सारा अली खान के अलावा रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर कटरीना कैफ, सोनम कपूर, सारा अली खान सहित कई अभिनेत्रियों को ट्रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय के साथ आएंगी नजर

सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक जगह कायम की है। साल 2018 में सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद उन्हें दूसरी ही फिल्म में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ काम करने का मौका मिला। सारा अली खान जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें