फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रणवीर सिंह के 'क्लीवेज' पर अटकी अर्जुन कपूर की नजर, कन्फ्यूज दीपिका ने पूछा ये सवाल

Wed, 01 Sep 2021 05:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह को चर्चा में बने रहने खूब आता है। कभी अपनी फिल्मों, कभी दीपिका संग रोमांस तो कभी अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर बॉलीवुड के बाजीराव खूब सुर्खियां बटोरते हैं। रणवीर अजीबो-गरीब कपड़े तो पहनते ही हैं लेकिन जब उनका स्टाइलिश डैशिंग लुक सामने आता है तो हर कोई उन पर दिल हार जाता है। अब हाल ही में काफी समय बाद रणवीर किसी अतंरगी फैशन अटायर में नहीं बल्कि नीले सूट में नजर आए और अपनी ये शानदार तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर दी।

रणवीर के लुक पर फिदा हुए फैंस

अब उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मच गया। बहुत से यूजर्स रणवीर की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि सबसे खास दो प्रतिक्रिया रणवीर को उनकी पत्नी दीपिका और बेस्ट फ्रेंड अर्जुन कपूर से मिली। दरअसल रणवीर ने जो तस्वीरें साझा कीं उसके कैप्शन का मतलब दीपिका को समझ नहीं आया और उन्होंने पूछ लिया कि इसका मतलब क्या है?


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
अब इससे पहले रणवीर दीपिका को समझाते सोशल मीडिया यूजर्स की फौज सामने आ गई और सभी दीपिका के सवालों का जवाब देने लेगे। रणवीर के इस पोस्ट में दिख रहा है कि वो ड्रेसिंग रूम में हैं और हल्की मुस्कुराहट के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इसके साथ रणवीर ने एक इमोजी पोस्ट किया है जो दीपिका पादुकोण को समझ नहीं आया। उनके इमोजी को लेकर दीपिका ने कहा कि ये क्या है? इस पर एक यूजर ने बताया कि इसका मतलब है कि उन्होंने सफाई कर ली है। एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर ये कहना चाह रहे हैं दीपिका की वो बिल्कुल साफ हो चुके हैं'।

4 of 5
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर उनके बेस्ट फ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी खास कमेंट किया है। रणवीर के शर्ट के खुले बटन के देखकर अर्जुन ने उन्हें 'क्लीवेज किंग' बुला दिया और साथ ही फायर इमोजी भी पोस्ट कर दी। साथ ही फैंस भी अर्जुन की इस बात पर सहमति दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वो वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी वो कैमियो करते नजर आएंगे। रणवीर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें