रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टार कास्ट
- फोटो : social media
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में लग रहा है कि यह फिल्म जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर साबित होने वाली है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट इस समय अपने करियर के पीक पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी जबरदस्त हिट साबित हुई है।