saleem khan and salman khan
- फोटो : file photo
रानू मंडल को भले ही हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया हो लेकिन इसके पीछे सलमान खान के परिवार का बड़ा हाथ है। जी हां, एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने खुद इसका खुलासा किया था। हिमेश ने कहा कि 'सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम जिंदगी में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।'