फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों रात इंटरनेट पर छा गए ये लोग, सोशल मीडिया ने किसी को बनाया स्टार तो कोई फिर हो गया गुमनाम

Wed, 17 Feb 2021 09:35 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोशल मीडिया स्टार - फोटो : Social media

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रातों रात किसी को भी स्टार बनाने की क्षमता रखता है। इसकी ताकत और पहुंच ही कुछ ऐसी है। बीते कुछ सालों में देखे तो ऐसे ही कई आमलोग सामने आए हैं जो सोशल मीडिया के जरिए पलक झपकते स्टार बन गए। तो आइए जानते है ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जिन्हें सोशल मीडिया के कारण नाम, शोहरत, पैसा और सबकुछ मिला।

विज्ञापन

2 of 6
Himesh Reshammiya, Ranu mandal - फोटो : amar ujala

रानू मंडल का नाम भला कौन भूल सकता है। ये भी रातों रात स्टार बनी थीं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सिंगर हिमेश रेशमिया तक इनकी आवाज के कायल हो गए थे। बंगाल के एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर रानू मंडल के गाने वाला वीडियो एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उस वीडियो को कुछ ही घंटों में दुनियाभर के लोगों ने देखा। रानू को लोग लता मंगेशकर की दूसरी आवाज तक कहने लगे। इसके बाद रानू बॉलीवुड तक पहुंची और हिमेश रेशमिया के साथ एक फिल्म में अपनी आवाज भी दी। हालांकि घमंड आ जाने के बाद उनके बुरे रवैये के कारण कुछ ही समय में ये शोहरत गायब भी हो गई।

विज्ञापन

3 of 6
रीना द्विवेदी - फोटो : Social media

लोकसभा चुनाव- 2019 में नेताओं की बयानबाजी के बीच सोशल मीडिया पर एक पीली साड़ी वाली महिला रिटर्निंग अफसर की चर्चा जोरशोर से रही। फेसबुक पर इस महिला पोलिंग अफसर की एक साथ कई तस्वीेरें वायरल हुईं। ये कोई और नहीं रीना द्विवेदी थीं। वे पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरीं। 

4 of 6
सलमान खान और ढिंचैक पूजा

'सेल्फी मैंने ले ली आज', रैप सॉन्ग याद है न? 2017 में ढिंचैक पूजा का यह रैप गाना इतना वायरल हुआ कि वे देखते ही देखते लोगों की स्क्रीन पर छा गईं। भले ही उनके वीडियोज पर लोग मजाक बनाते थे या उनकी हंसी उड़ाते थे पर पूजा के इस अलग कारनामे ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। वे बिग बॉस के एक एपिसोड में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ रुबरू भी हुईं थी।

विज्ञापन

5 of 6
पैराग्लाइडिंग वायरल वीडियो से स्टार बने विपिन साहू - फोटो : Amar Ujala

साल 2019 में वायरल हुआ ‘लैंड करा दे भाई’ वाला पैराग्लाइडिंग वीडियो आपको याद ही होगा। विपिन साहू नाम के शख्स का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। इनके पैराग्लाइडिंग के डर और डरने के अंदाज ने सबको इतना हंसाया कि हंसते हंसते लोगों का पेट फूल गया। इस वीडियो को लोग देखते नहीं थक रहे थे। डर के मारे उनके मुंह से निकले शब्द उस वक्त डायलॉग बनकर लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। इसके बाद तो मानों इनकी किस्मत चमक गई। ये हर टीवी चैनल पर दिखने लगे। अखबारों की सुर्खियां बनने लगे। इतना ही नहीं इसके बाद इन्हें कई टीवी शोज भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'पावरी होरी है' वीडियो फोटो - फोटो : Social media

पाकिस्तान की एक लड़की सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बन गई है। वीडियो में में वो बोल रही हैं ‘ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पावरी (पार्टी) हो रही है’। चार सेकेंड का ये वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है। ये लड़की इतनी फेमस हो गई कि फेमस संगीतकार यशराज मुखाटे ने इसपर एक गाने का वीडियो बना डाला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज से मैं पार्टी नहीं सिर्फ पावरी करूंगा। क्योंकि पार्टी करने में वो मजा नहीं जो पावरी करने में है’।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें