ranu mondal
- फोटो : social media
रानू मंडल को बचपन से ही गाने का शौक रहा है और वे लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी की गानें सुना करती थीं। रानू मंडल गाना गाकर अपनी रोजी-रोटी चलाया करती थीं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनको एक रियलिटी शो में गाना गाने के लिए भी बुलाया गया। रानू केवल अपने गानों को लेकर ही सोशल मीडिया पर नहीं छाई थीं, बल्कि उनके मेकअप वाले काफी मीम भी वायरल हुए थे। दरअसल, रानू एक इवेंट में हैवी मेकअप के साथ पहुंची थीं। लोगों ने उनके इस लुक का काफी मजाक उड़ाया था।