फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: दूसरी बार पापा बने रणविजय सिंह और कोर्ट ने एक्टर विजय पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 13 Jul 2021 11:48 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणविजय सिंह, एक्टर विजय - फोटो : सोशल मीडिया
'रोडीज' फेम रणविजय सिंह को दूसरी बार पापा बनने की खुशी मिली है। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता को एमटीवी शोज होस्ट करने के लिए जाना जाता है। रणविजय ने शूज और जर्सी से बताया कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। रणविजय सिंह ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद क्यूट तस्वीर साझा कर बेटे के आने की खुशखबरी दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपने शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा है, 'शू गेम। 12 जुलाई 2021'। इसके अलावा अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पेयर छोटे जूते और रेड कलर के स्पोर्ट्स जर्सी की तस्वीर साझा की है। इस फोटो के साथ लिखा, 'सतनामवाहेगुरु।' रणविजय के इस पोस्ट पर फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली की तरफ से लगातार बधाई मिल रही है। 

दूसरी बार पापा बने रणविजय सिंह: पत्नी प्रियंका ने बेटे को दिया जन्म, अभिनेता ने मजेदार पोस्ट साझा कर जताई खुशी
विज्ञापन

2 of 5
थलपति विजय - फोटो : Instagram
साउथ सुपरस्टार विजय (Vijay) को मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) की ओर से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने एक्टर विजय पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, विजय ने अपनी एक इंपोर्टेड कार पर टैक्स देने से बचने की कोशिश की थी। यह पूरा मामला उनके द्वारा साल 2012 में खरीदी हुई कार से जुड़ा हुआ है। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। मद्रास हाई कोर्ट ने तमिल अभिनेता विजय की जमकर आलोचना की है और कहा कि रील लाइफ हीरो टैक्स देने से झिझक रहे हैं।

झटका: मद्रास हाईकोर्ट ने एक्टर विजय पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना, 2012 में खरीदी गाड़ी से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

3 of 5
राजू सपते - फोटो : सोशल मीडिया
वरिष्ठ कला निर्देशक राजू सपते की आत्महत्या के कारणों की जांच को लेकर महाराष्ट्र का गृह विभाग सक्रिय हो गया है। राजू सपते ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्लूआईसीई) के कुछ नेताओं पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। अरसे तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं, निर्देशकों व अन्य तकनीशियनों और कलाकारों को अपने प्रभाव में रखने वाली संस्था एफडब्लूआईसीई के कथित मनमानी का मुकाबला करने के लिए अब मुंबई में एक दूसरी संस्था ऑल इंडिया सिने वर्कर्स यूनियन (एआईसीडब्लूए) ने कमर कसी है।

राजू सपते आत्महत्या मामला: अब उठेगा पूरी साजिश से परदा, गृहमंत्री पाटिल तक पहुंचा ‘दबंगों’ का मामला
 

4 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का 7 जुलाई की सुबह निधन हो गया था। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ देश की नामचीन हस्तियों ने भी दुख जाहिर किया था। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे जैसे तमाम राजनेताओं ने सायरा बानो को ढांढस बंधाया और दिलीप साहब के गुजर जाने पर शोक प्रकट किया था। वहीं दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) समेत कई सितारों ने आश्चर्य जताया है कि जिस दिलीप कुमार को सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले, नेशनल अवॉर्ड मिले, उन्हें भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित क्यों नहीं किया गया।

आश्चर्य: दिलीप कुमार को अब तक भारत रत्न से सम्मानित क्यों नहीं किया गया? फिल्मी सितारों का सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सबसे क्यूट और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स और फैन्स हो गए हैं। इतना प्यार और दुलार पाकर नेहा खुशी से फूली नहीं समाईं। नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह और फैंस के साथ मिलकर 60 मिलियन फॉलोअर्स का जश्न मनाया। इस मौके पर नेहा कक्कड़ ने केक काटा और साथ में एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। 

इंस्टाग्राम: इंडियन आइडल 12 की जज नेहा कक्कड़ ने फॉलोअर्स के मामले में हसीनाओं को पछाड़ा, लिखा- मैं खुश नहीं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें