कंगना रणौत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाज के फिल्म में करने की बात की पुष्टि सिर्फ कंगना ने ही नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी बातों-बातों में कर दी थी। हालांकि, एक्टर ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा था। नवाज ने आज तक के शो में फिल्म से जुड़े सवाल पर कहा था कि हमारी बात चल रही है और जब कुछ फाइनल होगा। तब हम इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। कंगना रणौत की पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करके इस बात पर खुशी जता रहे हैं। फैंस का कहना है कि टैलेंटेड एक्टर्स को एक साथ देखने के लिए सभी बेताब है। एक यूजर ने लिखा, क्वीन के साथ शेर की जोड़ी शानदार होने वाली है।