22 सितंबर 1956 को जन्मी रंजीता कौर उस वक्त अचानक सुर्खियों में आ गई थीं जब उनके पति राज मसंद ने उनपर मारपीट करने और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया था। रंजीता अपने दौर की हिट हीरोइन मानी जाती थी लेकिन उनका करियर कुछ ज्यादा नहीं चल पाया।
विज्ञापन
2 of 6
bollywood flashback ranjeeta kaur
80 के दशक का जाना-पहचाना चेहरा रहीं रंजीता कौर को पहली ही फिल्म में ऋषि कपूर जैसे बड़े स्टार का साथ मिला तो बाद में राजश्री जैसा प्रतिष्ठित बैनर। लेकिन मिथुन के साथ अफेयर के किस्से और बढ़ते शोहरत को रंजीता संभाल नहीं पाई और उनका पीक पर पहुंचा करियर डामाडोल हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
bollywood flashback ranjeeta kaur
रंजीता कौर ने 'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखों से' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपने लिए एक अच्छा खासा वर्ग खड़ा किया। दो बड़ी हिट देने के बाद रंजीता सभी की पसंद बन गईं थीं। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब उनका करियर डूबने लगा।
4 of 6
Ranjeeta
पुणे फिल्म संस्थान से अभिनय की बारीकी ने उन्हें कामयाब अभिनेत्री बनाया। करियर के इस मोड़ पर रंजीता ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'तराना', 'सुरक्षा' जैसी और कई फिल्में कीं लेकिन बढ़ती शोहरत को रंजीता संभाल नहीं पाईं।
विज्ञापन
5 of 6
Ranjeeta
लगातार कई बेकार फिल्में साइन करने और फ्लॉप होने से रंजीता थोड़ी सी तुनकमिजाज और चिड़चिड़ी हो गई थीं। इसकी वजह से उनका करियर अन्य हीरोइनों के मुकाबले पिछड़ गया। रंजीता ने फिल्मों से संन्यास लेना ही बेहतर समझा और 90 के दशक में ही इंडस्ट्री छोड़ दी।
हालांकि तकरीबन 15 साल बाद 2005 में रंजीता ने 'अंजाने' फिल्म से बड़े पर्दे पर फिर से वापसी की लेकिन उनका जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया। रंजीता को अहसास हो गया कि अब फिल्मों में उनका सिक्का नहीं जमने वाला है इसलिए कुछ और काम करने में ही भलाई है।