रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने दिया कई एक्ट्रेस को ब्रेक
राम तेरी गंगा मैली, आवारा, बॉबी, और मेरा नाम जोकर जैसी कई सुपरहिट फिल्म देने वाले राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई अभिनेत्रियों को ब्रेक दिया। नर्गिस और राज कपूर की जोड़ी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था। उनके अलावा राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया, जेबा बख्तियार, जैसी कई अभिनेत्रियों को ब्रेक दिया। हाल ही में एक्ट्रेस करिश्मा और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ‘द कपिल शर्मा शो’ में शामिल हुए थे। यहां उनसे राज कपूर को लेकर सवाल पूछा गया था।