फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल तक पत्नी से अलग रहे रणधीर कपूर, परिवार के खिलाफ जाकर अभिनेत्री से की थी शादी

Fri, 14 Feb 2020 11:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता रणधीर कपूर 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया था। राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में रणधीर कपूर बाल कलाकार के तौर पर नजर आए थे। साल 1971 में आई फिल्म 'कल आज और कल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर मेन लीड से एंट्री की थी। रणधीर कपूर के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कल आज और कल' (1971), 'जवानी दिवानी' (1972), 'रामपुर का लक्ष्मण' (1972), 'हमराही' (1974), 'पोंगा पंडित' (1975), 'मामा भांजा' (1977), 'कस्मे वादे' (1978) और 'हाउसफुल' (2012) जैसी फिल्में कीं।
विज्ञापन

2 of 6
रणधीर कपूर - फोटो : social media
रणधीर कपूर अभिनेत्री बबीता से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। दोनों ने साथ में पहली फिल्म 'कल आज और कल' की। पहली फिल्म के बाद से ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। रणधीर पंजाबी थे तो वहीं बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। दोनों ने जब शादी के लिए परिवार में बात की तो सभी उनके खिलाफ हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कपूर खानदान की लड़कियां उस वक्त ना तो फिल्मों में काम करती थीं और ना ही किसी अभिनेत्री से परिवार का सदस्य शादी करता था। बबीता के कहने पर रणधीर कपूर ने पिता राज कपूर से रिश्ते की बात की। राज कपूर अपनी फिल्मों में बबीता को हीरोइन बनाने के लिए तो तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं।

4 of 6
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के खिलाफ होने के बावजूद रणधीर और बबीता का प्यार चलता रहा। बबीता से शादी के लिए रणधीर कपूर ने शर्त रखी कि इसके लिए उन्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ेगा। प्यार के लिए बबीता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों ने साल 1971 में शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 6
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर और बबीता की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से रणधीर और बबीता एक अलग फ्लैट में रहते थे। 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ। बबीता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वो अपनी बेटियों को अभिनेत्री बनाना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर बेटियों को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। बबीता ने अपने दम पर बेटियों को आगे किया और करिश्मा को फिल्मों में लाने की तैयारी करने लगीं। करिश्मा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो इसका असर रणधीर और बबीता के रिश्ते पर पड़ा। साल 1988 में बबीता अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगीं और उनके करियर पर पूरा ध्यान दिया। साल 2007 में बबीता और रणधीर दोनों एक साथ हुए। करीब 19 साल अलग रहने के बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया।

प्रियंका चोपड़ा 20 साल पहले बनी थीं विश्व सुंदरी, तस्वीर शेयर कर लिखी दिल जीत लेने वाली बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें