बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू से ही विवादों में रहा है। कभी कंटेस्टेंट की हरकतों तो कभी सलमान खान पर लगे पक्षपात के आरोपों की वजह से ये शो सुर्खियों में आया। 15 फरवरी को इस सीजन का फिनाले हैं, जिसमें अब कुछ ही घंटे में बचे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि सलमान खान ने बिग बॉस का फिनाले होस्ट करने से मना कर दिया है।