फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: काफी संस्कारी है रणदीप हुड्डा का पेट डॉग, भगवान के आगे हाथ जोड़े आया नजर

Tue, 29 Jun 2021 10:14 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : instagram
बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने संघर्ष करके इस इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल की है। इन्हीं में से एक हैं रणदीप हुड्डा। 'मॉनसून वेडिंग' से फिल्मों में डेब्यू करने वाले रणदीप हुड्डा ने फिल्मों में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया। आज रणदीप उन सितारों में से एक हैं जिन्हें बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।  अभी हाल ही में वो फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आए थे। फिल्म में वो विलेन के रोल में थे। इससे पहले वो सलमान खान के साथ 'किक' में नजर आए थे, जिसमें उन्हें पुलिस के किरदार में देखा गया था। 

रणदीप हुड्डा एक अच्छे कलाकार के साथ-साथ एक एनिमल लवर भी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रणदीप ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में रणदीप का क्यूट डॉगी बाम्बी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Randeep Hooda - फोटो : social media
इस तस्वीर में रणदीप हुड्डा भगवान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। उनके साथ उनका डॉगी भी वहां पर दो पैरों पर खड़ा है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणदीप ने लिखा, 'संस्कारी डॉग अलर्ट'। रणदीप की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके संस्कारी डॉग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Randeep Hooda - फोटो : amar ujala mumbai
रणदीप की इस पोस्ट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरा डॉगी भी पूजा घर में घुसता है जब दरवाजा खुला रहता है तब, और प्रसाद भी खाकर आ जाता है। लेकिन पता नहीं क्यों फिर मम्मी मुझे और डॉगी दोनों को चप्पल से मारती हैं।' वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- आपने उसे अच्छा ट्रेंड किया है सर।

4 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रणदीप हुड्डा को निशाने पर लिया है और माफी मांगने की बात कही। जिसके बाद  अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिनेता की गिरफ्तारी की मांग उठी। लोगों ने उनके जोक को अश्लील और जातिवादी बताया । वहीं, रणदीप को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एंबेसडर के पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि रणदीप हुड्डा ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद भी आती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप बीते दिनों सलमान खान की फिल्म राधे में विलेन का किरदार निभाते नजर आए थे। वहीं, वह जल्द ही फिल्म अनफेयर एंड लवली और रैट ऑन अ हाईवे में काम करते नजर आएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें