फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक बड़ी चीज: केवल इन सितारों के पास ही है मर्सिडीज G Wagon G63 AMG SUV, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Sat, 28 Aug 2021 10:14 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टार कार कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में मर्सिडीज बेंज-जी वैगन सबसे मशहूर एसयूवी मानी जाती है। ये अपने खूबसूरत लुक और गजब के फीचर्स के लिए मशहूर है। विटेंज लुक देने वाली इस बेंज कार में एक से एक गजब की खूबियां हैं। पूरी दुनिया में मर्सिडीज की इस एसयूवी के लाखों चाहने वाले हैं। मशहूर अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटी जैसे केविन हार्ट, आर्नोल्ड श्वार्झनेगर, काइली जेनर और मैगन फॉक्स जैसे बड़े नामों के पास ये एसयूवी कार मौजूद है।

केवल इन सितारों के पास ही है मर्सिडीज G Wagon G63 AMG SUV
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ये कार चंद लोगों के पास है। इन लोगों में बॉलीवुड से लेकर उद्योगपति और क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्रिटी ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता भी इस कार को चलाते हैं। इस कार की कीमत 2.50 करोड़ रुपये से ज्यादा है। आइए जानते हैं कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कौन कौन से अभिनेता और अभिनेत्री के पास ये सुपर एसयूवी कार मौजूद है?
विज्ञापन

2 of 5
स्टार कार कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
जिमी शेरगिल
बॉलीवुड और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर जिमी शेरगिल के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां मौजूद हैं। लेकिन उनकी गाड़ियों में सबसे खास है मर्सिडीज बेंज-जी वैगन। साल 2016 में शेरगिल ने सफेद रंग की मर्सिडीज बेंज-जी वैगन को खरीदा था। उस समय उन्होंने इस कार के लिए 2.19 करोड़ रुपये चुकाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
स्टार कार कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सारा बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक है जो अक्सर अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में उन्हें मर्सिडीज बेंज-जी वैगन के नए मॉडल में स्पॉट किया गया था। ये कार बाहर से दिखने में एक रेट्रो डिजाइन वाली है, वहीं और अंदर से बहुत ही आधुनिक फीचर्स कार में मौजूद हैं। इसके डैशबोर्ड पर दो बड़ी स्क्रीन हैं। जो दूसरी अन्य आधुनिक मर्सिडीज-बेंज कारों में देखी गई हैं।

4 of 5
स्टार कार कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर 
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के गैराज में ऑडी आर 8, रेंज रोवर सपोर्ट, ऑडी ए 8 एल डब्ल्यू 12, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी शामिल हैं। लेकिन रणबीर सबसे ज्यादा अपनी सफेद रंग की मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी में स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टार कार कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अखिल अक्किनेनी
टॉलीवुड के सुपरस्टार नागार्जुन बेटे अखिल अक्किनेनी भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार बन चुके हैं। वह एक काले रंग की जी वैगन के मालिक हैं। वह अपनी इस शानदार कार के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें भी साझा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें