फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Social Media Review: रणबीर की एनिमल को मिल रहा धांसू रिस्पॉन्स, लोग बोले- हर पिता के लिए है प्रेरणादायक

Fri, 01 Dec 2023 04:35 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने फिल्म के कुछ सीन्स को सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म आज एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही बज बना हुआ है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर रणबीर की एनिमल को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने फिल्म के कुछ सीन्स को सोशल मीडिया पर साझा किया है। एक यूजर ने फिल्म का एक सीन साझा कर लिखा, 'यार... यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी।' वहीं एक अन्य यूजर ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या अभिनेता हैं रणबीर कपूर। एनिमल को उनके प्रयासों और दृश्यों की स्वीकृति के लिए बधाई।'
 

करण ने सैम बहादुर में विक्की की परफॉर्मेंस को बताया आउटस्टैंडिंग
 
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर एनिमल को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'एनिमल रणबीर कपूर की फिल्म है। वन मैन शो...वह आपको हंसाएंगे, रुलाएंगे, प्यार करेंगे, डराएंगे। वह आपको हर भावना का एहसास कराएंगे। उसकी स्क्रीन उपस्थिति जबर्दस्त है। अगर कोई किसी अभिनेता की बहुमुखी प्रतिभा के बारे में बात करता है तो बस उन्हें यह फिल्म दिखा दें।' वहीं कई यूजर ने इस फिल्म को हर पिता के लिए प्रेरणादायक बताया है।
 

4 of 5
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा, 'अभूतपूर्व सिनेमा के लिए संदीप रेड्डी वांगा को सलाम! रणबीर के पास यह थे, और बीजीएम शुद्ध है। अतिरिक्त ड्रामे को गले लगाओ, हर भावना कुछ सेकंड में फिट नहीं होती। भारत में अब तक के सबसे नए तरह के फिल्म निर्माता रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा आपकी संगीत पसंद...। इसके साथ लाल दिल वाला इमोजी साझा किया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media
एक अन्य यूजर ने फिल्म का एक सीन साझा कर रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अभिनय को दिल छू लेने वाला बताया है। यूजर ने लिखा, 'यह दृश्य...वाहवाह..  दिल को छू लेने वाला दृश्य।' वहीं एक ने लिखा, 'क्या शानदार फिल्म है। बस जाएं और अपना टिकट बुक करें। अब आपको पछताना नहीं पड़ेगा। आरके का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।' 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं।
 

इन स्टार्स को पसंद आई रणबीर कपूर की 'एनिमल'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें