फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: स्किन रूटीन और फिटनेस को लेकर रणबीर का खुलासा, बोले- आलिया करती हैं प्रेरित

Sun, 30 Apr 2023 03:03 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर पहली बार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखाई दिए थे। फिल्म को आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रणबीर और श्रद्धा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी।

विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media

अभिनेता अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने स्किन रूटीन और फिटनेस के बारे में खुलकर बात की है। रणबीर ने कहा कि टैनिंग से बचने के लिए एक्टर अपना चेहरा बर्फ के पानी यानी आइस वाटर में डुबा कर रखते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्टर ने आगे कहा कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट उनकी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। इस बारे में बताते हुए एक्टर ने खुलासा किया कि आजकल आलिया मुझे योग करने के लिए बहुत प्रेरित कर रही है। उसने कहा कि यह आपकी त्वचा पर यह दिखाई देता है, मुझे नहीं पता कि यह कैसे होता है, लेकिन यह सही करता है?

Kangna Ranaut: 'इस पागल जीनियस को धन्यवाद', इंडस्ट्री में 17 साल पूरे होने पर कंगना का भावुक पोस्ट

4 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media
बता दें कि  14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। दोनों ने साल 2022 में शादी की थी। इसके अलावा, कपल ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया है। दोनों राहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।  

Salman Khan: पति नहीं पिता बनने की फिराक में थे सलमान, लेकिन फिर बदल गया कानून और...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार 'तू झूठा मैं मक्कार' में नजर आए थे। इसके अलावा रणबीर, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। 'एनिमल' इस साल अगस्त में पर्दे पर आने वाली है।

यह भी पढ़ें-  Sooraj Pancholi Interview: सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग पर सनसनीखेज खुलासा, इस एक वजह से बरी हो गए सूरज पंचोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें