फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Bahadur Vs Animal: 100 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग के साथ एनिमल को मात देंगे विक्की? जानें एडवांस बुकिंग का हाल

Thu, 30 Nov 2023 12:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' अपने टीजर रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है और जिस तरह से इसकी एडवांस बुकिंग की खबरें आ रही हैं, उससे लगता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। पिछले कुछ समय से रणबीर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं हो रहा है। हालांकि, अभिनेता को संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस ब्लूज को मात देने की उम्मीद है। ऐसे में विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' एनिमल के आगे टिकती है या नहीं? इस पर अभी भी एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media
1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'एनिमल' की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, जो अर्जुन सिंह (रणबीर) और उनके उद्योगपति पिता बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के बीच जटिल संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। कलाकारों में रणबीर के दुश्मन के रूप में बॉबी देओल भी शामिल हैं जो 90 के दशक के बच्चों को सिनेमाघरों में आने के लिए लुभाने के लिए काफी हैं।

Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा को साथ देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- रक्त बहता है...
विज्ञापन

3 of 5
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें 'सैम बहादुर' के तो मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' भी अपने जबर्दस्त ट्रेलर और गानों को लेकर फैंस के बीच खूब चर्चा बटोर रही है। फिल्म के एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो विक्की कौशल की फिल्म का एनिमल से सीधे तौर पर टक्कर होने वाली है। एनिमल अपनी धुंआधार कमाई 'सैम बहादुर' के पैर लड़खड़ाने पर मजबूर कर रहा है। ऐसे में 'एनिमल' का प्रकोप फिल्म की ओपनिंग कमाई पर सीधे तौर पर टक्कर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' 57 हजार 888 टिकटों की सेल हो चुकी है।
 

Boney Kapoor: श्रीदेवी की बायोपिक का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका, बोनी कपूर के बयान ने किया निराश

4 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media
वहीं बात करें, 'एनिमल' के एडवांस बुकिंग की तो रणबीर कपूर की यह फिल्म एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की फिल्म के अब तक 58 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग में ही 19.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Kriti Sanon: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना हर चीज का जवाब, आलिया से ईर्ष्या वाले सवाल पर कृति सेनन की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। अब देखना है कि दोनों फिल्मों के क्लैश से इसकी कमाई पर कैसा असर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें