रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' अपने टीजर रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है और जिस तरह से इसकी एडवांस बुकिंग की खबरें आ रही हैं, उससे लगता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। पिछले कुछ समय से रणबीर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं हो रहा है। हालांकि, अभिनेता को संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस ब्लूज को मात देने की उम्मीद है। ऐसे में विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' एनिमल के आगे टिकती है या नहीं? इस पर अभी भी एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है।