एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने अपनी बात में जोड़ा, 'हाल ही में, मैं टॉक्सिक होने के बारे में कुछ लेख पढ़ रहा था, जो मेरे दिए गए एक बयान से जुड़ा हुआ था। मैं उन लोगों के पक्ष में हूं जो विषाक्त मर्दानगी के खिलाफ लड़ रहे हैं। अगर वे मुझे इसका चेहरा मानते हैं तो ठीक है, क्योंकि उनकी लड़ाई मेरे इस बारे में खराब या बुरा महसूस करने से कहीं ज्यादा बड़ी है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। मूवी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और इसमें रणबीर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं।