अवंतिका मलिक, इरफान खान, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अवंतिका मलिक को कर चुके हैं डेट
रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट करके शुरू का थी। वहीं, 2007 में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन यह फिल्म सफल नहीं हो पाई थी। वहीं, इसके बाद वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। फिल्मों की तरह ही रणबीर कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। दरअसल, रणबीर इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक को डेट कर चुके हैं। रणबीर को अवंतिका पर बहुत बड़ा क्रश था और ऐसे में दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। वहीं, अवंतिका 'जस्ट मोहब्बत' टीवी शो का हिस्सा थीं, तो रणबीर आए दिन उनके सेट पर पहुंच जाया करते थे।