फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र के लिए बुरी खबर, कोर्ट के फैसले के बाद भी ऑनलाइन लीक हुई ब्रह्मास्त्र

Fri, 09 Sep 2022 07:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई रणबीर और आलिया की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई रणबीर और आलिया की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को जहां इस फिल्म और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ को यह फिल्म बिल्कुल बचकानी लग रही है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रिया का असर इसके कारोबार पर भी देखने को मिलेगा। इसी बीच फिल्म के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है।

 

विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, रिलीज होने के महज 3 घंटे बाद ही मुखर्जी की फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। 410 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनी यह फिल्म कई पाइरेसी साइट्स पर एचडी क्वालिटी में उपलब्ध हो गई है। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की वजह से आने वाले कुछ ही दिनों में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की फिल्म तमिलरॉकर्स, मूवीरूल्स, फिल्मीजिला,123 मूवीज, टोरेंट और टेलीग्राम जैसी साइट्स पर एचडी प्रिंट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खास बात यह है कि फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के सिलसिले में पाइरेसी साइट्स के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस सिलसिले में अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने 18 पाइरेसी साइट्स को बंद करने का आदेश दिया था। कोर्ट के इस फैसले से फिल्म के मेकर्स ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब इस फैसले और फिल्म की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम के बावजूद फिल्म के लीक होने से मेकअप और इसकी टीम को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह पहली बार नहीं है, जब कोई फिल्म इस तरह ऑनलाइन लीक हुई हो। इससे पहले रिलीज हुई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और रणबीर कपूर की शमशेरा भी ऑनलाइन लीक का शिकार हो चुकी हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की बात करें तो अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज यानी 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस मौनी रॉय और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें