रणबीर कपूर, आलिया, नीतू
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही आलिया और रणबीर कुछ समय बाद शादी करें, लेकिन जिस तरह से दोनों हर वक्त साथ रहते हैं उससे फैंस को यकीन है कि जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। दरअसल आलिया रणबीर के हर सुख दुख में उनके साथ रहती हैं। वहीं रणबीर भी आलिया का हाथ थामे नजर आते हैं। रणबीर के और भी हीरोइनों से अफेयर रहे हैं, लेकिन कोई भी अभिनेत्री नीतू कपूर के इतने नजदीक नहीं दिखती जितनी की आलिया हैं।