राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा ने कहा, शाहरुख का सच्चा फैन होने के नाते मैं कहना चाहता हूं, एनसीबी की जय। गौरतलब है कि जब से एनसीबी ने ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है तब से ही फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां शाहरुख खान के समर्थन में उतर आई हैं। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि आर्यन खान, शाहरुख का बेटा होने का कारण टारगेट हो रहा है। उन्होंने कहा था कि आर्यन खान को टारगेट करने की वजह शाहरुख खान ही हैं। सिर्फ आर्यन के बारे में ही बात की जा रही है, जबकि मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट जैसे अन्य लोग भी हैं। कुछ लोग शाहरुख खान के साथ हिसाब बराबर कर रहे हैं। आर्यन खान मामले में ऐसे लोगों के पास शाहरुख के साथ हिसाब पूरा करने का पूरा मौका है।