फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NFT: एनएफटी मार्केट में फिल्म बेचने वाले पहले मेकर बने रामगोपाल वर्मा, एक झटके में कमाए इतने करोड़

Sat, 13 Nov 2021 03:56 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रामगोपाल वर्मा और उनकी फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई छोड़कर गोवा जा बसे निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ब्लॉकचेन में तेजी से पनप रहे नॉन फंजिबल टोकन (एनएफटी) में हिंदी सिनेमा की बोहनी कर दी है। उनकी ये फिल्म एनएफटी मार्केट में 29 करोड़ रुपये में बिकी है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म की इस कीमत में चीन का बाजार शामिल नहीं है जहां ये अगले महीने तकरीबन 20 हजार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म का नाम है ‘लड़की’ और इसके चीनी संस्करण का नाम उन्होंने रखा है ‘द ड्रैगन गर्ल’। इसे देश की ऐसी पहली मार्शल आर्ट फिल्म का तमगा भी दिया जा रहा है जिसमें मेन लीड कोई लड़की कर रही है। फिल्म का ड्रैगन टोकन भी लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लड़की फिल्म का एक सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डेंजरस' के अधिकारी काफी बड़ी रकम में बिके थे। अब उनकी आनेवाली फिल्म ‘लड़की/द ड्रैगन गर्ल’ के राइट्स को भी करोड़ो का खरीदार मिल गया हैं। फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही चर्चा में रही है क्योंकि ये पहली भारतीय मार्शल आर्ट फिल्म हैं जो इंडो-चाइनीस कोप्रोडक्शन में बनी है।
विज्ञापन

3 of 5
Ram Gopal Varma - फोटो : amar ujala mumbai
रामगोपाल वर्मा के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘लड़की/द ड्रैगन गर्ल’ के अधिकार चार मिलियन यूएस डॉलर यानी तकरीबन 29 करोड़ में खरीद लिए गए हैं। राम गोपाल वर्मा के लिए ये दोहरी खुशी का मौका बन गया है। फिल्म के ये अधिकार ट्रिकी मीडिया नामकर कंपनी ने खरीदे हैं और इसमें चीन का वितरण क्षेत्र शामिल नहीं है। 'द ड्रैगन गर्ल' के नाम से ये फिल्म चीनी भाषा में 10 दिसंबर 2021 को चीन के बीस हज़ार सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

4 of 5
Ram Gopal Varma - फोटो : social media
फिल्म 'लड़की' को रामगोपाल वर्मा हिंदी के अलाव तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म की प्रोडक्शन आर्टसी मीडिया, बिग पीपल और चाइना फिल्म ग्रुप कारपोरेशन कंपनी इस फिल्म को लेकर जल्द ही दुबई के बुर्ज खलीफा में एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करने वाले हैं जिसमें इस फिल्म के अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने दिखाया जाएगा। फिल्म में पूजा भालेकर, शिवम मल्होत्रा और प्रतीक परमार की मुख्य भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़की फिल्म का एक सीन - फोटो : Youtube
फिल्म ‘लड़की/द ड्रैगन गर्ल’ का ट्रेलर भी यूट्यूब पर जारी किया जा चुका है जिसमें पूजा भालेकर के हैरतअंगेज एक्शन सीन्स हैं। फिल्म में वह ब्रूस ली से प्रेरणा पाकर मार्शल आर्ट्स सीखती दिखती हैं और इलाके के बदमाशों को अच्छी तरह धोते हुए नजर आती हैं। फिल्म में राजपाल यादव और अभिमन्यु सिंह की भी खास भूमिकाएं हैं। 
 

फिल्म ‘लड़की/द ड्रैगन गर्ल’ का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें