रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
फिल्मफेयर से बात करते हुए रकुल ने कहा, "मुझे लगता था कि अगर मुझे कोई भूमिका नहीं मिली तो कोई बात नहीं, मेरे लिए कुछ और है। मैं उस समय कांदिवली में रह रही थी। मैं अभिनेता/मॉडल सर्किट से अलग थी। मैं लगन से जाती और अपना काम करती थी। बहुत सारे रिजेक्शन भी होते थे। तेलुगु में एक फिल्म थी, जिसकी मैंने चार दिनों तक शूटिंग की और बाद में मुझे रिप्लेस कर दिया गया। यह फिल्म प्रभास के साथ थी।"