फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2021 : ऐश्वर्या राय-सोनू सूद से अर्जुन कपूर-कटरीना कैफ तक, ये हैं बॉलीवुड के राखी भाई-बहन

Sun, 22 Aug 2021 08:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या, सोनू सूद, अर्जुन कपूर, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 22 अगस्त को मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्यार से सजा ये त्यौहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लाता है। बचपन में हमेशा लड़ते झगड़ते और एक दूसरे से प्यार करने वाले भाई-बहन इस खास दिन पर एक दूसरे से खूब लाड करते हैं और साथ ही ढेर सारी मस्ती भी करते हैं। बॉलीवुड में भी हर त्यौहार को बेहद खुशी से मनाया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने भाई-बहनों के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

ये हैं बॉलीवुड के राखी भाई-बहन

हालांकि सिर्फ एक माता पिता के घर जन्में बच्चे ही भाई-बहन नहीं होते हैं। कई बार खून से बढ़कर भी कुछ रिश्ते होते हैं जिन्हें लोग अपना भाई-बहन मान लेते हैं। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सितारे हैं जो एक दूसरे के सगे भाई-बहन नहीं है लेकिन उनमें सगे भाई-बहन से भी बढ़कर प्यार है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन कौन से सितारे हैं एक दूसरे के राखी भाई-बहन।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर-कटरीना कैफ

अर्जुन कपूर और कटरीना एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त तो हैं ही साथ ही अर्जुन कटरीना के राखी ब्रदर भी हैं। अर्जुन अपनी बहन अंशुला से बहुत प्यार करते हैं और ये प्यार कटरीना को हमेशा से भाता रहा है। ऐसे में वो कटरीना अर्जुन को अपने भाई जैसा मानती हैं। कटरीना अर्जुन को तबसे जानती हैं जब अर्जुन फिल्मों में नहीं आए थे और तभी से दोनों में भाई-बहन जैसा रिश्ता हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा- रॉकी एस, सोहम शाह और जॉन के मेकअप आर्टिस्ट

बिपाशा बसु का अपना कोई भाई नही है और राखी के मौके पर वो अपने भाई को काफी याद करती हैं। वो इंडस्ट्री में तो ज्यादा रिश्ता नहीं बनाती हैं लेकिन जॉन के मेकअप आर्टिस्ट को वो अपना भाई मानती हैं। जब बिपाशा और जॉन रिलेशनशिप में थे उस वक्त से बिपाशा जॉन के मेकअप आर्टिस्ट को राखी बांधती रही हैं और ये रिश्ता उन्होंने हमेशा से बरकरार रखा है। साथ ही वो डिजाइनर रॉकी एस और निर्देशक सोहम शाह को राखी बांधती हैं।

4 of 5
ऐश्वर्या, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय- सोनू सूद

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या और सोनू बहन-भाई के किरदार में नजर आए थे। फिल्म के दौरान ही ऐश्वर्या ने सोनू सूद को राखी बांधी थी और इस पल के बाद से ही दोनों एक दूसरे को भाई-बहन मानने लगे। इन दोनों का रिश्ता तब से ऐसा ही चला आ रहा है। सोनू ने कहा था कि वो ऐश्वर्या को हमेशा से बहन जैसा ही मानते आए हैं और वो हर साल उनके घर राखी बंधवाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, श्वेता रोहिरा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-श्वेता रोहिरा

सलमान खान यारों के यार हैं और सबके भाईजान भी। वो अपनी बहनों अलविरा और अर्पिता पर जान छिड़कते हैं। सलमान अपनी दोनों बहनों से तो राखी बंधवाते ही हैं साथ ही श्वेता रोहिरा संग भी उनका भाई-बहन का रिश्ता है। पुलकित सम्राट की पूर्व पत्नी श्रद्धा हमेशा से सलमान को भाई मानती आई हैं और उन्हें राखी बांधती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें