रक्षा बंधन की अभिनेत्रियां
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बहन’ कल को मेरी हीरोइन भी बन सकती है
हिंदी फिल्म जगत में किसी हीरो के किसी हीरोइन को बहन मान लेने के मामले में दारा सिंह का किस्सा बहुत मशहूर कि एक बार उन्होंने मुमताज को अपनी बहन मान लिया तो दुबारा उन्होंने उनके साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया। अक्षय कुमार की रक्षाबंधन में चार चार बहनें हैं। जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि अगर इन फिल्मों की बहनें किसी फिल्म में उनकी नायिका बनकर आए तो काम करेंगे? अक्षय कुमार ने कहा, ‘ये फिल्म है, ऐसा नहीं कि फिल्म में मेरी कोई बीवी बन जाए तो वो हमेशा के लिए मेरी बीवी हो जाएगी। फिल्मों में हम किरदार निभाते है, उस किरदार और रिश्ते को लेकर कभी इमोशनल नही होते। अगर मुझे इन बहनों के साथ किसी फिल्म में मौका मिलेगा, जिसमे ये मेरी हीरोइन होंगी तो क्यों नही काम करूंगा।’