अक्षय कुमार-जसवंत गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना पर आधारित होगी बायोपिक
बता दें कि 'कैप्सूल गिल' चीफ खनन इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर आधारित होगी। इस बायोपिक में अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी बायोपिक की शूटिंग के लिए वह यूके रवाना होने वाले हैं। बता दें कि बायोपिक जसवंत गिल के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए 60 से अधिक बच्चों की जान बचाई थी। वर्ष 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर गया था। इसके कारण 60 से अधिक बच्चे उसमें फंस गए थे। लेकिन, तभी जसवंत गिल ने अपनी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला था। जसवंत गिल उस वक्त कोल इंडिया लिमिटेड के इंजीनियर थे। फिल्म में इसी घटना को दिखाया जाएगा।