फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइम लाइट से दूर रहती हैं इन 10 स्टार्स की बहनें, शाहरुख की बहन को तो आपने शायद ही कभी देखा हो

Sat, 01 Aug 2020 03:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड स्टार्स की बहनें - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स हमेशा खबरों में छाए रहते हैं। उनकी हर काम पर मीडिया नजर रखता है। लेकिन इन्हीं स्टार्स के परिवार वाले अक्सर कैमरों से दूर रहते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है तो ऐसे में आज हम आपको आपके चहेते स्टार्स की बहनों से मिलवा रहे हैं, जो लाइम लाइट से दूर रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 11
रणवीर सिंह और रितिका भवनानी - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह और ऋतिका भवनानी
रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। बहुत ही कम समय में उनको बड़ी सफलता मिली है। रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बरात से की थी। रणवीर सिंह की बहन का नाम ऋतिका भवनानी है। ऋतिका, रणवीर से बड़ी हैं। और उन्हें फिल्में देखने और गाने सुनने को काफी शौक है।
विज्ञापन

3 of 11
अक्षय कुमार और अलका भाटिया - फोटो : social media
अक्षय कुमार और अलका भाटिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के कम ही फैंस पता होगा कि उनकी छोटी बहन भी है। अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया है। अलका ने बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की है।

4 of 11
शाहिद कपूर और सना कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर और सना कपूर
शाहिद कपूर की बहन सना कपूर उनकी एक फिल्म शानदार में नजर आ चुकी हैं। सना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहिद कपूर जैसे देखभाल करने वाले, प्यार करने वाले भाई को पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर
इस कड़ी में अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी हैं। अंशुला भी आज तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इसके अलावा अर्जुन की दो सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा
अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन नंदा बड़े पर्दे से दूर रहती हैं लेकिन फिर भी वह अक्सर कई इवेंट्स में नजर आ जाती हैं। श्वेता की शादी बिजनेसमैन निखिल नंदा से हुई है। उनकी एक बेटी नव्या भी है।
विज्ञापन

7 of 11
विवेक ओबेरॉय और मेघना ओबेरॉय - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय और मेघना ओबेरॉय
फिल्मी परिवार से संबंध रखने वालीं मेघना ओबेरॉय अभिनेता विवेक ओबेरॉय की बहन हैं। मेघना भी फिल्मों से दूर हैं। 

8 of 11
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर 
रिद्धिमा कपूर अभिनेता रणबीर कपूर की बड़ी बहन है। रिद्धिमा की शादी हो चुकी है। उनके पति भारत साहनी दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हैं।

9 of 11
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ 
जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने को लेकर चर्चा में रहती हैं। कृष्णा अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। यही वजह जो वह भाई से साथ जिम में पसीना बहाती हैं। 

10 of 11
शाहरुख खान और शहनाज लालारूख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और शहनाज लालारुख खान
शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख खान अभिनेता के साथ मुबंई में रहती हैं। लेकिन उन्हें कम ही मौकों पर देखा जाता है। शहनाज उम्र में शाहरुख से छह साल बड़ी हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान, अलवीरा और अर्पिता - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान, अलवीरा और अर्पिता
सलमान खान की दो बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं। लेकिन और स्टार्स की बहनों की तरह ये लाइम लाइट से दूर रहतीं हैं। दोनों अपने भाई के साथ अक्सर नजर आती हैं। सलमान की दोनों बहनें शादीशुदा हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए आरोप, कहा- 'सबको पता है वो उसे किसी से...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें