फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए आरोप, कहा- 'सबको पता है वो उसे किसी से...'

Sat, 01 Aug 2020 03:19 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, कृष्ण बैरेटो - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद शुक्रवार को रिया ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना एक वीडियो रिलीज किया। वीडियो में रिया कहती हैं कि उन्हें भगवान पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा। रिया के इस वीडियो के सामने आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और अभिनेत्री कृष्ण बैरेटो (Krissann Barretto) ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कई खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल रिया के वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कृष्ण बैरेटो ने लिखा कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को उसके किसी दोस्त से बात नहीं करने देती थी। उनका नंबर बार बार बदलता रहता था जिसकी वजह से दोस्त कॉन्टैक्ट नहीं कर पाते थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण बैरेटो लिखती हैं कि 'जब से उसने (सुशांत) उसे (रिया) डेट करना शुरू किया वो किसी से भी मिलने नहीं देती थी। उसके किसी भी दोस्त से नहीं। उसका नंबर बदलता रहता था और ये हम सब जानते हैं। हम उससे बात करने की कोशिश करते थे लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाता था। उसके पिता ने भी अपने बयान में यही कहा कि वो परिवार तक से बात नहीं करने देती थी। रिया चक्रवर्ती, हां सच एक दिन बाहर आएगा।'

4 of 5
काजोल त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण बैरेटो की इस बात पर टीवी अभिनेत्री काजोल त्यागी ने सहमति जताते हुए कहा कि 'मुझे गर्व है कि तुमने ये बात बताई। मैं फिल्म जलेबी का हिस्सा थी। मुझे याद है जब एक दो हफ्ते के लिए शूट कर रही थी तो रिया से बहुत निगेटिविटी आती थी। इस वीडियो में भी उसने हाथों को बांधकर रखा है। बॉडी लैग्वेंज एक्सपर्ट बता सकते हैं। वह बहुत फेक है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्ण बैरेटो - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण बैरेटो की बात करें तो उन्हें 'ससुराल सिमर का' से पहचान मिली। इसके अलावा वो सीरियल 'ये इश्क नहीं आसान' में नजर आ चुकी हैं। कृष्ण सोशल मीडिया पर अक्सर बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें