फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में धमाका

Tue, 21 Nov 2023 12:36 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के इस सीजन के पांच सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट सकता है। इसकी शुरुआत नाविद सोल के साथ हो चुकी है। 
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्तार सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। शो छठवें हफ्ते में पहुंच चुका है, लेकिन दर्शक अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। शो इस सीजन की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स घर में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। मगर, कंटेस्टेंट्स की घटिया स्ट्रैटजी देखकर अब दर्शक भी बोर होने लगे हैं। ऐसे में अब यह दावा किया जा रहा है कि शो में अब नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो सकती है। इसके लिए ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी का नाम सामने आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक बिग बॉस 17 की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स राखी सावंत की घर में एंट्री करवा सकते हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है शो के इस सीजन के पांच सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट सकता है। इसकी शुरुआत नाविद सोल के साथ हो चुकी है। बता दें कि नाविद का मिड वीक एविक्शन हुआ है।  

Bhojpuri: इन हसीनाओं ने स्टारडम हासिल कर भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा, आज फैशन आइकन बन जीत रही हैं दिल
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत-आदिल खान दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया
शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स शो में राखी के साथ-साथ उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर आएंगे। दोनों के साथ में घर में कदम रखने से शो में काफी धमाका देखने को मिलेगा। दोनों के बीच के विवाद से दुनिया वाकिफ है। ऐसे में जब अगर बिग बॉस के घर में दोनों को साथ में रहना पड़ेगा, तो शो में जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। इससे चलते शो की टीआरपी को भी काफी फायदा होगा। 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में अभिनेत्री राखी सावंत पहले भी कई बार आ चुकी हैं। राखी बिग बॉस के पहले सीजन में आई थीं। इसके बाद से बिग बॉस के मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए उन्हें बुलाते रहते हैं।  

John Abraham: जॉन अब्राहम का वीडियो देख फैंस को हुई चिंता, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर पूछा हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बिग बॉस 15 में राखी ने अपने पति रितेश सिंह के साथ घर में एंट्री ली थी। उन्होंने इसी शो में दुनिया को पहली बार रितेश का चेहरा दिखाया था। इसके चलते शो की टीआरपी में तेजी से इजाफा हुआ था। इस बार भी शो के मेकर्स कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं। 

Singham Again: 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी, शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें