अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही फिल्म 'गदर 2' के जरिए फिल्मी दुनिया में लौट रही हैं। बता दें कि उन्होंने वर्ष 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखे थे। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आईं। फिल्म का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था। अमीषा पटेल ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें सिर्फ दो दिन के अंदर 'कहो ना प्यार है' में साइन कर लिया गया था।