फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tajdar Amrohi: मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर कृति सेनन और मनीष पर भड़के ताजदार, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Mon, 17 Jul 2023 02:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीना कुमारी, ताजदार अमरोही - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हाल ही में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' लॉन्च करने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं काफी समय से खबरें आ रही हैं कि कृति सेनन दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दिवंगत भारतीय अभिनेत्री की बायोपिक से अपने निर्देशन की शुरुआत करना चाहते हैं, लेकिन ताजदार अमरोही मीना कुमारी पर बन रही बायोपिक को लेकर बिलकुल खुश नहीं हैं। अब ऐसा लगता है कि मनीष की यह महत्वकांशी योजना पूरी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
मीना कुमारी-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मीना कुमारी पर बन रही बायोपिक को लेकर दिवंगत अभिनेत्री के पति कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही की प्रतिक्रिया कई बार सामने आई है। वह इसके खिलाफ हैं। बीते दिनों उन्होंने कृति सेनन को लेकर कहा था कि वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्हें अपनी इमेज बनाए रखने के लिए मीना कुमारी की भूमिका निभाने से बचना चाहिए। वहीं अब खबर आ रही है कि ताजदार अमरोही, मीना कुमारी की बायोपिक के मामले में कृति और मनीष को अदालत ले जाने के विचार में हैं और उन्होंने धमकी भी दी है।

OMG 2: रिवाइजिंग कमेटी के लिए फिर होगी 'ओएमजी 2' की स्क्रीनिंग, प्रसून जोशी फिल्म देखने के बाद लेंगे निर्णय

 
विज्ञापन

3 of 5
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ताजदार अमरोही ने कहा, “कुछ उद्योग वाले बिल्कुल दिवालिया और चोर बन गए हैं। उन्हें मेरे क्षेत्र और डोमेन में घुसने और कदम रखने का कोई अधिकार नहीं है। वे सिर्फ चोर ही नहीं डकैत भी हैं।” ताजदार अमरोही का मानना है कि मीना कुमारी पर उनकी सहमति के बिना फिल्म बनाने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मेरी मां थीं और कमाल अमरोही मेरे पिता थे। कृपया उन लोगों से अपने माता-पिता पर फिल्म बनाने के लिए कहें और मुझे यकीन है कि वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वे कोई नहीं थे। वैसे भी वे जो भी बनाएंगे वह सभी झूठ पर आधारित होगा।

Arshad Warsi: फिर नजर आएगी सर्किट-मुन्नाभाई की जोड़ी, वेलकम 3 में काम करने की अटकलों पर अरशद ने खुद लगाई मुहर

 

4 of 5
मीना कुमारी, कमाल अमरोही - फोटो : सोशल मीडिया
ताजदार को लगता है कि उनके माता-पिता की शादी के बारे में असली सच्चाई केवल वह ही जानते हैं। उन्होंने कहा “बाबा का 29 साल पहले निधन हो गया और छोटी अम्मी पचास साल पहले चली गईं, लेकिन वे आज भी लोगों के मन में जीवित हैं। मैं कहूंगा कि छोटी अम्मी की सबसे बेहतरीन फिल्में बाबा से शादी के बाद आईं। शादी से पहले उन्होंने पौराणिक कथाओं में काम किया था। यह उनके जीवन में कमाल अमरोही का आगमन था, जो उनके करियर का सबसे अच्छा दौर लेकर आया। ऐसा माना जाता है कि बाबा छोटी अम्मी को शादी के लिए उनके घर से भगा ले गए। नहीं तो, छोटी अम्मी ही थीं, जो बाबा के घर आई थीं और मैं आपको बता दूं कि उन्हें बिना छुपे मिले ही प्यार हो गया। उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के प्रेमी स्टूडियो के अंधेरे कोनों में मिलते थे। फोन पर उनका प्यार परवान चढ़ा। उनकी आवाज इतनी अच्छी थी कि बाबा को उनसे प्यार हो गया।''

Merry Christmas: फैंस को इस बार अनोखे अंदाज में 'मेरी क्रिसमस' विश करेंगी कटरीना, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजदार अमरोही - फोटो : सोशल मीडिया
मीना कुमारी पर बनने जा रही बायोपिक पर गुस्सा जाहिर करते हुए ताजदार अमरोही अब कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं वही मानूंगा, जो मेरा वकील मुझे बताएगा। इंतजार करो। मैं और मेरी बहन रुखसार दोनों मुकदमा दायर करेंगे।

Rohit Shetty: 'सिंघम 3' की स्क्रिप्ट हुई पूरी, जल्द शुरू होगा काम, फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें