मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। दिल का दौरा पड़ने की वजह से कॉमेडियन को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। डॉक्टर्स की एक पूरी टीम जहां उनके इलाज में लगी है तो वहीं बाहर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इसी बीच कॉमेडिन के परिवार की तरफ से समय-समय पर उनका हेल्थ अपडेट दिया जा रहा है। वहीं, अब राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर कॉमेडियन का हेल्थ अपेडट दिया। साथ ही उन्होंने राजू श्रीवास्तव के बारे में झूठी खबर फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।