अभिनेता राजपाल यादव की हिंदी सिनेमा में छवि एक हास्य कलाकार की रही है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। अपने फिल्मी करियर में 23 साल के बाद राजपाल यादव एक बार फिर फिल्म 'अपूर्वा' में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाने के लिए जब राजपाल यादव को ऑफर मिला तो पहले इस बात से आश्वस्त नहीं थे कि उन्हें निगेटिव किरदार निभाने का मौका मिलने जा रहा है।