फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VVKWWV: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग हुई पूरी, राजकुमार राव ने खास अंदाज में साझा की जानकारी

Tue, 30 Apr 2024 05:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। वे अब तक अपनी कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंंजन कर चुके हैं। जल्द ही वे एक नई फिल्म के साथ फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं। इस फिल्म का नाम विक्की विद्या का वो वाला वीडियो है। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 बना चुके राज शांडिल्य ने किया है। 
Priyanka Chopra: शूटिंग में बीजी है प्रियंका, बेटी का ख्याल रख रही हैं नानी, बोलीं- एहसान उतार रही हैं मां
विज्ञापन

2 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म में दर्शकों को 90 के दशक की कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स के साथ  थिंकिंक पिक्चर्ज के सहयोग से बनी है। शूटिंग खत्म होने के बाद इससे जुड़ीं तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
तस्वीरों में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। एक तस्वीर में राज के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी दिख रही हैं। शूटिंग खत्म होने की जानकारी राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

4 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
उन्होंने एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए लिखा, जब तक "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" ना आए तब तक विक्की विद्या का ये वाला वीडियो देखो। लाइटें बंद, रैप पार्टी चालू!"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव इस समय अपनी आगामी फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। इस फिल्म को 10 मई को रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, तृप्ति डिमरी की बात करें तो वे भूल भुलैया 3 और बैड न्यूज जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
Zakir Khan: 'चाचा विधायक हैं हमारे' के तीसरे सीजन में जाकिर खान ने किया है ये बदलाव, बोले- लोगों को पसंद आएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें