फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने दी जन्मदिन की बधाई, रोमांटिक पोस्ट के साथ लिखा- बाकी बातें घर पर...

Tue, 31 Aug 2021 07:02 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता राजकुमार राव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज राजकुमार ने अपनी जिंदगी के 37 साल पूरे कर लिए हैं। राजकुमार पहली बार बड़े पर्दे पर साल 2010 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म रन में दिखाई दिए थे। इसके बाद वो दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा में दिखाई दिए थे। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान कोई-पो-चे से मिली। रील की दुनिया में कई खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ फिल्में कर चुके राजकुमार राव असली जिंदगी में कुंवारे हैं। लेकिन वो कई सालों से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वो नाम कोई और नहीं बल्कि पत्रलेखा पॉल हैं। पत्रलेखा और राजकुमार राव का रिश्ता बहुत पुराना है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2010 से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। आज जन्मदिन के मौके पर पत्रलेखा ने राजकुमार के लिए एक खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
उस इंस्टा पोस्ट में पत्रलेखा ने लिखा है कि "तुम जानते हो कि तुम मेरे लिए क्या मायने रखते हो। मैं हमेशा चाहती हूं कि तुम हर किरदार में खुद से आगे निकल जाओ क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम भी अपने लिए यही चाहते हो। शुक्रिया, इस कठिन वक्त में मेरे साथ खड़े रहने के लिए। आई लव यू"...  बाकी बातें इंस्टा पर नहीं घर पर"
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : instagram/rajkummar_rao
अपनी इस इंस्टा पोस्ट के साथ पत्रलेखा ने एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो ढेर सारे लाल फूलों के सामने एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर मुस्कुरा रहे हैं। दोनों एक दूसरे में खोए हुए हैं और ये फोटो बेहद ही खूबसूरत हैं। अभी तक करीब 40 हजार लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। 

4 of 5
पत्रलेखा बर्थडे: पत्रलेखा, राजकुमार राव - फोटो : Instagram
पहली मुलाकात
राजकुमार राव की पहली मुलाकात पत्रलेखा से एक ऐड के शूट पर हुई थी। उस पहली मुलाकात में ही राजकुमार का दिल पत्रलेखा के लिए धड़कने लगा था। इसके बाद उनकी मुलाकात साल 2014 में फिल्म सिटी लाइफ के सेट पर हुई। इसके बाद से ही दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने पुराने जन्मदिन पर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पत्रलेखा जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में लिखा था कि ‘मुझे आज भी याद है जब तुम्हें पहली बार एक विज्ञापन शूट में देखा और मैं सोचता रह गया। मैं चाहता था कि इस लड़की से फिर मिलूं। शायद कायनात भी यही चाहती थी, और मैं तुम्हें एक महीने बाद फिर मिल गया। इतने सालों बाद भी ऐसा लगता है जैसे हम अभी मिले हों। तुम दुनिया की सबसे सुंदर और सशक्त लड़की हो। चलो मिलकर और शानदार यादें बनाएं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें