फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: कभी 'न्यूटन' तो कभी 'विक्की' बनकर लोगों के दिलों में बस गए राजकुमार राव, इस फिल्म से मिली थी सफलता

Tue, 31 Aug 2021 09:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव में जन्मे राजकुमार राव (Rajkumar Rao Birthday) आज बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आंखों में कुछ कर दिखाने का सपना लेकर मुंबई आए राजकुमार ने कड़े संघर्ष से ये मुकाम हासिल किया है। राजकुमार राव एक मध्यवर्गी परिवार से संबंध रखते हैं और उनके पूरे परिवार को फिल्मों का शौक है। शायद यही वजह रही कि बचपन से ही उन्हें भी फिल्मों में नाम कमाने का शौक रहा। उन्होंने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से ट्रेनिंग ली और फिर मुंबई आ गए।

बेहतरीन अभिनेता और इंसान हैं राजकुमार

हालांकि मुंबई आकर राजकुमार राव को एक लंबा संघर्ष करना पड़ा। सैकड़ों ऑडिशन दिए, लाइन में लगे, हाथ पैर मारे और फिर जाकर उनके हाथ लगी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा'। साल 2010 में आई इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। इसके बाद राजकुमार राव कई सपोर्टिंग रोल में दिखे जैसे 'रागिनी एमएमएस 2',' गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2'। हालांकि राजकुमार राव को असली पहचान मिली फिल्म 'काय पो चे'। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी उनके साथ थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक निर्देशक ही तय करता है कि फिल्म की कहानी कैसे कही जाएगी और वो अपने हीरो को पर्दे पर कैसे पेश करना चाहता है। राजकुमार राव को भी सफलता की सीढ़ी तक पहुंचाने में बहुत से निर्देशकों का हाथ रहा है। राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन के निर्देशक अमित मसुरकर ने बताया था कि, 'राजकुमार एक्शन सीन जबरदस्त तरीक से करते हैं। जब हम फिल्म न्यूटन कर रहे थे तब पता चला कि राजकुमार राव मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं। मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर ऐसी फिल्मों में कास्ट कर लिया जाता है जहां ज्यादा एक्शन ना करना हो और किरदार गंभीर हो, उनके एक्शन सीन देखकर मैं प्रभावित हो गया था'। बता दें कि इस फिल्म ने राजकुमार राव को एक प्रतिभावान अभिनेता के रूप में स्थापित किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें जबरदस्त तारीफ मिली थी।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
मेड इन चाइना पर्दे पर खास नहीं चली लेकिन फिल्म के निर्देशक मिखिल मुसाले भी राजकुमार के काम से प्रभावित थे। इस फिल्म के लिए राजकुमार अहमदाबाद गए थे। वो इसलिए अहमदाबाद गए थे क्योंकि फिल्म में उनका किरदार एक गुजराती बिजनेसमैन का था और वो उस रोल में ढलने के लिए वहां पहुंचे थे। वो अपने रोल को स्टडी करते हैं और बहुत मेहनत करते हैं। भले ही राजकुमार की फिल्म ना हिट हुई हो लेकिन उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी।
 

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'स्त्री' राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। राजकुमार राव एक ऐसे इंसान हैं जो अपने दिल की बातें साझा भी करते हैं और आपकी बातें ध्यान से सुनते हैं। वो सेट पर भी खूब मस्ती करते थे। उन्हें देखकर लगता ही नहीं था कि उन्होंने इतने गंभीर किरदार भी निभाए हैं। वो अपने किरदार में इतना डूब जाते थे कि सब उन्हें विक्की कहकर बुलाते थे। वो अपने डायलॉग्स तो याद रखते ही थे साथ ही दूसरों के डायलॉग्स भी याद रखते थे ताकि कोई अगर भूल जाए तो उन्हें याद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव ने बड़ा बनने का सपना देखा और बड़े बने भी लेकिन अभी उन्हें अपने अंदर की छिपी और प्रतिभाओं को भी बाहर निकालना है। वो कॉमेडी, हॉरर एक्शन और गंभीर हर तरह के विषय पर बखूबी निभाते हैं। राजकुमार पूरे फिल्मी है और 90 के दशक के गानों के शौकीन हैं, सेट पर उनके साथ सभी मस्त हो जाया करते थे। बता दें कि राजकुमार राव 'बरेली की बर्फी', 'न्यूटन', 'शादी में जरुर आना', 'स्त्री' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें