फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी और कंगना रणौत के समर्थन में उतरे विक्रम गोखले, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Mon, 15 Nov 2021 08:11 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
राजकुमार राव, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा आज सात फेरे लेने जा रहे हैं। 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहा यह कपल चंडीगढ़ के एक आलीशान होटल में शादी करेगा। शादी से पहले दोनों की वेडिंग इनविटेशन की फोटो वायरल हो रही है। यह कार्ड नीले रंग का है और देखकर लग रहा है कि इसे दुल्हन की तरफ से भेजा गया है। कार्ड में लिखा है- राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा (अजीत पॉल और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में 15 नंवबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी के लिए आमंत्रित करते हैं। राजकुमार और पत्रलेखा जिस होटल में शादी करने जा रहे हैं वह काफी लग्जरी है। क्या है इसकी खासियत और इस होटल में ठहरने का किराया कितना है चलिए आपको बताते हैं...
 
Wedding: इस लग्जरी होटल में शादी करने जा रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा, एक रात का किराया जानकर चौंक जाएंगे आप


 
विज्ञापन

2 of 10
विक्रम गोखले, कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत के भीख में आजादी मिली वाले बयान का दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले ने भी समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर उठे विवादों के बीच विक्रम गोखले ने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा है कि हमें असली आजादी प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद (2014) मिली है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में गोखले ने कहा कि रणौत ने जो कहा था वह सच है। अपने इंटरव्यू में गोखले ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी काफी कुछ कहा है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है, गोखले कहते हैं, 'मैं रणौत के बयान से सहमत हूं। हमें (ब्रिटिश राज में) आजादी दी गई थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई और उस समय बड़े-बड़े लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। वे सिर्फ मूकदर्शक बने रहे। इन मूकदर्शकों में बहुत से वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने उन स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे।’
 
भारत को असली आजादी 2014 में मिली: कंगना रणौत के समर्थन में उतरे विक्रम गोखले ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए क्या कहा है?
विज्ञापन

3 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी अभिनेत्री आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) के लिए फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। आलिया भट्ट की यह फिल्म अब 18 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर के बीच क्लैश होने के बाद फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। बता दें दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में है और अब इस फिल्म का सारा काम पूरा हो चुका है। टीम ने मुंबई की फिल्म सिटी (गोरेगांव) में बची हुई सारी शूटिंग पूरी कर ली है।  बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया।
 
New Release: आलिया भट्ट की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन पर्दे पर आएगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी'


 

 

4 of 10
कांची सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट और ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल कांची सिंह अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'कुटुंब' से की थी और उसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। कांची की गिनती अब बोल्ड एक्ट्रेस में होती है लेकिन जब कांची अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं तब उनका लुक आज से बिल्कुल ही अलग था। समय के साथ कांची के लुक में बहुत ज्यादा परिवर्तन आ गया है। कांची सिंह असल जिंदगी में कितनी बोल्ड और बिंदास हैं। कांची को ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। इस शो में वह जाने-माने टीवी एक्टर रोहन मेहरा के साथ नजर आई थीं।
 
Pics: इंडस्ट्री में आने से पहले ऐसी दिखती थी ये अभिनेत्री, 16 साल की उम्र में ही बन गई थी 'बहू'




 
विज्ञापन

5 of 10
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो इंडस्ट्री में अभिनय से ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। कई अभिनेत्रियां अपनी बोल्ड अदाओं और शानदार लुक्स से वह सबका मन मोह लेती हैं। इसमें अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम भी शामिल है। पूजा अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरों से हर किसी को घायल कर देती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। इन दिनों पूजा मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। जहां वह एक के बाद एक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। पूजा अपनी बोल्ड अदाओं को कभी नहीं छिपाती हैं और यहां भी उनकी तस्वीरों में यह बात साफ देख जाती है। हाल ही पूजा ने चॉकलेटी रंग की बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जहां वह पूल में ब्रेकफॉस्ट करती नजर आ रही हैं। इसमें उनका गजब का अंदाज देखने को मिल रहा है।
 
सोशल मीडिया: पूल में मस्ती करती पूजा हेगड़े की तस्वीरों ने मचाई खलबली, खुद को बताया 'साधारण' लड़की




 
विज्ञापन

6 of 10
पृथ्वीराज टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
थिएटर खुल चुके हैं और एक के बाद एक बड़ी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। अभिनेता अक्षय कुमार की कई फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। अभी तक उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'बेलबॉटम' रिलीज हो चुकी है वहीं आज यशराज फिल्म्स ने पृथ्वीराज फिल्म का टीजर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे। टीजर में दिख रहा है कि युद्ध के मैदान में अक्षय कुमार साथी सैनकों के साथ अपना कवच पहने खड़े हैं और संजय दत्त भी मैदान में नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में संयोगिता की भूमिका निभाते हुए दुल्हन के रूप में तैयार दिख रही हैं। साथ ही क्लिप में सोनू सूद की भी झलक है जिससे पता चल रहा है कि वह अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
 
Prithviraj Teaser: धर्म के लिए जिया हूं धर्म के लिए मरूंगा...अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' का टीजर रिलीज




 
विज्ञापन

7 of 10
त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
सालों से ये चीज देखने को मिल रही है कि बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे यानी स्टार किड्स फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाते हैं। लेकिन अभिनेता संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला फिल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। वह यूएस में साइकोथेरेपिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। त्रिशाला बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं और वह भी अक्सर अपने चाहने वालों से बात करती नजर आती हैं। हाल ही में, त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बात की, जिसमें उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर पर खुलकर जवाब दिया। दरअसल, त्रिशाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन रखा। इस दौरान त्रिशाला से फैंस ने करियर, पेरेंट्स और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए और उन्होंने भी हर सवाल का काफी मजेदार जवाब दिया।
 
सोशल मीडिया: बॉयफ्रेंड की मौत के बाद त्रिशाला को है परफेक्ट जेंटलमैन की तलाश, शादी पर कही ये बात


 

8 of 10
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में बनी हुई हैं। उर्फी लगातार ऐसे आउटफिट पहने हुए स्पॉट हो रही हैं, जिसमें उनके कपड़े देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिनेत्री पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में, उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की क्रॉस कट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उर्फी जावेद इस ब्लैस ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ सिल्वर कलर के इयररिंग को पेयर किया और बालों का बन बनाया हुआ था, जो उन पर काफी जच रहा था। इस मौके पर उर्फी जावेद अपनी रिस्की ड्रेस में मीडियाकर्मियों को पोज देती नजर आ रही थीं।
 
TROLL: उर्फी जावेद ने हॉलीवुड स्टार को कॉपी कर पहनी ऐसी ड्रेस, लोग बोले- 'बिग बॉस के बाद पागल हो गई'



 

9 of 10
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी पर अपने गेम से लोगों को इम्प्रेस करने वाले राकेश बापट ने हाल में ही बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। उनकी एंट्री से घर में सबसे ज्यादा खुश उनकी दोस्त शमिता शेट्टी ही थीं। लेकिन अचानक राकेश की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें उस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसर, राकेश  को किडनी में स्टोन की समस्या की वजह से तेज दर्द का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बिग बॉस हाउस में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इस बात से मानो शमिता का दिल ही टूट गया था कि सलमान ने उन्हें एक और झटका दे दिया है। सलमान ने बताया कि राकेश अपनी तबीयत की वजह से अब शो में एंट्री नहीं करेंगे। इस घोषणा के बाद शमिता फूट फूटकर रोती नजर आईं। अब राकेश में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।  
 
Bigg Boss 15: राकेश बापट ने लिखा फैंस के नाम इमोशनल पोस्ट, कहा- अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहा हूं



 
विज्ञापन

10 of 10
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने महज 14 दिन में कोरोना को मात दे दी है। हाल में ही उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि उनके संपर्क में आए तमाम लोग अपनी जांच करा लें। साथ ही गुजारिश की थी कि इस महामारी से निपटने के लिए जल्द कोविड वैक्सीन लगवाएं। अब उर्मिला ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना हाल बताया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि उनकी जांच रिपोर्ट 'नेगेटिव' आई है। ट्विटर पर वीडियो साझा कर उर्मिला मातोंडकर ने अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है। वीडियो में उर्मिला ने कहा कि 'नमस्कार और सबसे पहले आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी की शुभकामनाओं की वजह से आज मेरी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है और मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो अगर आपका कोविड का टीका नहीं लगा हो तो जल्द से जल्द लगवा लें। अगर आपका पहला टीका लगा है और दूसरा दूसरा नजरअदांज ना करें। कोविड अभी तक खत्म नहीं हुआ है तो बतौर सोसाइटी ये हमारा फर्ज है कि हम साथ मिलकर कोविड से लड़ें। जल्द से जल्द टीका लगवाइए और मास्क के बिना कहीं भी बाहर न जाएं।
 
Corona Negative: उर्मिला मातोंडकर ने 14 दिन में कोरोना वायरस को दी मात, वीडियो शेयर कर बताया हाल

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें