नाना पाटेकर और दिवंगत राजकुमार दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों ही अभिनेताओं के कई किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं। दोनों की ही संवाद शैली को दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसमें दोनों ने साथ काम करते हुए एक-दूसरे से ज्यादा बातचीत तक नहीं की। फिल्म की शूटिंग से पहले ही नाना पाटेकर ने साफ कह दिया था कि अगर राजकुमार ने ज्यादा दलअंदाजी की तो वह सेट छोड़कर चले जाएं और उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं होगा कि फिल्म बने या लटके। दरअसल, बॉलीवुड में कलाकारों के आपसी झगड़ों और मनमुटावों के कई किस्से हैं जो कि सदाबहार हैं। इन किस्सों को हर दौर में बड़े ही चाव से सुनाया जाता है। नाना पाटेकर और राजकुमार की यह फिल्म अपने जमाने में सुपरहिट हुई, पर सेट पर दोनों के बीच बहुत कम बातचीत हुई और दोनों का फिल्म को लेकर यह किस्सा मशहूर हो गया। आइए जानते हैं क्या था यह पूरा मामला और कौन-सी थी वह फिल्म...