फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आयुष्मान खुराना की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, पूजा बनर्जी ने दी गुड न्यूज, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 02 Nov 2021 07:49 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
चंडीगढ़ करे आशिकी, पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। आयुष्मान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक टीजर साझा किया और अपने फैंस को ट्रेलर रिलीज की तारीख भी बताई है। इस फिल्म का ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।  फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, "ये आशिकी कुछ अलग है चंडीगढ़ करे आशिकी, ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज होगा! 10 दिसंबर को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए।" आयुष्मान द्वारा शेयर की गई इस वीडियो क सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सितारों ने भी कमेंट कर वीडियो की तारीफ की है। यह फिल्म इस साल 10 दिसंबर को रिलीज होगी। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।
 
FIRST LOOK: आयुष्मान और वाणी की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अभिनेत्री पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी इन दिनों टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ नजर आ रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह कुछ महीनों में ‘कुमकुम भाग्य’ छोड़ने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन जब शो के मेकर्स को इस बारे में पता चला तो एक्ट्रेस उनका जवाब सुनकर हैरान रह गईं। एक अखबार से बात करते हुए पूजा ने बताया, “मैंने मेकर्स से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो वह मुझे रिलीज कर दें। वैसे भी मैं कुछ महीनों में शो छोड़ने का प्लान कर रही थी। ऐसे में अगर वे चाहे तो मुझे रिप्लेस कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझे शो पर रखना चाहते हैं और पूछा, “आप डिलीवरी के कितने दिन के बाद शो में लौंट सकती हैं?” 
 
गुड न्यूज: अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने फैंस को दी खुशखबरी, जल्द ही मां बनने वाली हैं अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 10
ईशा आनंद शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कुंडली भाग्य की फेम एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा हाल ही में मां बन गई हैं। आखिरी बार टीवी धारावाहिक कुंडली भाग्य में नजर आईं अभिनेत्री ईशा आनंद शर्मा ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। 29 अक्टूबर को अभिनेत्री ने पति वासदेव सिंह जसरोटिया के होमटाउन जम्मू में बच्चों को जन्म दिया। इस बारे में टीवी एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा ने बताया कि, 'मेरी हमेशा से ही एक प्यारे और खुशहाल परिवार की चाहत थी। यही मेरी मां की आखिरी इच्छा भी थी। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि मेरी मां खुश होंगी और हमें स्वर्ग से आशीर्वाद दे रही होंगी। मेरे मन में दुनिया की सभी मांओं के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है, क्योंकि मुझे अब पता है कि यह दुनिया में सबसे चुनौतीपूर्ण और डिमांड वाला काम है। इस दौरान हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। मातृत्व असल में एक बहुत ही प्यारा तोहफा है और एक विशेषाधिकार भी, जिसे मैं अपने दिल के करीब रखना चाहूंगी।'
 
खुशखबरी: कुंडली भाग्य एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा बनीं मां, जुड़वा बेटों को दिया जन्म


 

4 of 10
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग यह बताने के लिए काफी है कि लोगों को उनकी अदाकारी कितनी पसंद है। अभिनेता हर साल 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल वह अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। शाहरुख के फैंस के लिए यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। ऐसे में शाहरुख भी अपने फैंस के इस प्यार के बदले हर साल जन्मदिन के मौके पर अपने घर मन्नत की छत से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं।
 
किंग खान का जन्मदिन: शाहरुख खान के खास दिन पर रोशनी से जगमगाया 'मन्नत', सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें


 
विज्ञापन

5 of 10
Upcoming Movies - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी का असर यूं तो हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। लेकिन, इसका सबके ज्यादा प्रभाव सिनेमाघरों पर भी पड़ा है। कोरोना की वजह से लंबे समय तक थिएटर बंद होने की वजह से फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ शिफ्ट होते नजर आए। हालांकि, अब हालात सामान्य होने पर कई राज्यों में सिनेमाघर फिर खुल चुके हैं। ऐसे में अब कई फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को थिएटर पर प्रदर्शित करने को तैयार है। वहीं, ओटीटी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच के कारण कई मेकर्स अभी भी अपनी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस महीने कौनसी फिल्में करेंगी लोगों का मनोरंजन- 
 
Upcoming Movies: नवंबर में ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं ये फिल्में, अभी से बना लें देखने का प्लान


 
विज्ञापन

6 of 10
बिग बॉस 15-सिंबा नागपाल और उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीवीजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 के घर में ऐसा एक भी दिन नहीं जा रहा जब कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ा न हुआ हो। बात सिर्फ लड़ाई झगड़े तक ही नहीं रह गई, बल्कि हाथापाई तक पहुंच गई। हाल में ही नॉमिनेशन टास्क के दौरान उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच जमकर झगड़ा हुआ। रिलीज हुए प्रोमों में दिखाया गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने के बाद सिंबा को गुस्सा आ जाता है और वह उमर को पूल में धक्का दे देते हैं। जिसके बाद से ही उमर के फैंस बेहद खफा हैं और सिंबा को शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। 
 
बिग बॉस 15: सिंबा नागपाल और उमर रियाज के बीच हुई हाथापाई, दिया पूल में धक्का
विज्ञापन

7 of 10
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए अपलोड करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में जान्हवी कपूर खूब मस्ती करती हुई दिख रही हैं। उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।जान्हवी कपूर का यह वीडियो शूटिंग के दौरान का है, जिसमें वह मजेदार अंदाज में एक्टिंग करते हुए दिख रही हैं। गौरतलब है कि वह इन दिनों फिल्म 'मिली' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं और शूटिंग के दौरान ही खूब मौज-मस्ती भी कर रही हैं। अपने नये वीडियो में जान्हवी प्रोडक्शन में यूज होने वाले प्रॉपर्टीज के साथ ड्रैमेटिक अंदाज में अभिनय कर रही हैं।
 
सोशल मीडिया: जान्हवी कपूर का वीडियो वायरल, शूटिंग के दौरान मस्ती करते दिखीं

 

 

8 of 10
सामंथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का कहना है कि वह योद्धा हैं और कभी हार नहीं मानती हैं। उन्होंने अभिनेता नागा चैतन्य से अलग होने के एक महीने बाद मंगलवार को एक खास पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने परिपूर्ण नहीं होने और कभी हार न मानने की बात लिखी है। इस पोस्ट को सामंथा रुथ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, मैं मजबूत हूं, मैं लचीला हूं.. मैं पूर्ण नहीं हूं, मैं परिपूर्ण हूं, मैं कभी हार नहीं मानती, मैं प्यार करती हूं.. मैं दृढ़ हूं, मैं उग्र हूं, मैं इंसान हूं... मैं एक योद्धा हूं। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने हैशटैग #mymommasaid जोड़ा है।  गौरतलब है कि सामंथा हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटी हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी यात्रा डायरी से तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की थी। उन्होंने लेबनान के एक रेस्तरां बुर्ज खलीफा का दौरा किया था और अपने प्रशंसकों को दुबई के एक होटल के कमरे के अंदर की झलक भी दिखाई थी। हाल ही में उन्होंने अपनी चारधाम यात्रा पूरी की है। 
 
सोशल मीडिया: जान्हवी कपूर का वीडियो वायरल, शूटिंग के दौरान मस्ती करते दिखीं

9 of 10
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया है। उन्होंने यह नोट पति राज कुंद्रा के सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद शेयर किया है। इस नोट में एक किताब के अंश साझा किये गए हैं। इस किताब का नाम 'वाइल्डनेस ऑफ इंट्यूशन' है। दरअसल, उनका यह उद्धरण पति राज कुंद्रा के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट करने के बाद आया है। यह नोट एलन एल्डा के उद्धरण के साथ शुरू होता है। जिसमें लिखा गया है कि आपको अपने आराम के शहर को छोड़ना होगा और अपने अंतर्ज्ञान के जंगल में जाना होगा। आप जो खोजेंगे वह अद्भुत होगा। आप जो खोजेंगे वह आप स्वयं हैं। किताब का यह अंश “मुझे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की जरूरत है और देखें कि क्या होता है। परिवर्तन से लड़ने के बजाय, मैं इसे स्वीकार करूंगा।' के साथ खत्म होता है।
 
सोशल मीडिया: राज कुंद्रा के इंस्टाग्राम- ट्विटर अकाउंट हटाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने साझा किया नोट, लिखी यह बात


 
विज्ञापन

10 of 10
महेश मांजरेकर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। ये बात हर कोई जानता है कि, समलान खान की शादी का मुद्दा बॉलीवुड में गॉसिप का हॉट टॉपिक है। अभिनेता 55 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक सिंगल हैं। ऐसे में सलमान की शादी कब होगी? ये सवाल अभिनेता के सामने अक्सर उठता रहता है और वह हमेशा इस सवाल को टाल देते हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से भी उनकी शादी से जुड़ा सवाल किया जाता है। हाल ही में, सलमान खान के करीबी दोस्त व फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने अभिनेता की शादी से जुड़ा एक बयान दिया है। महेश मांजरेकर ने आरजे सिद्दार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, सलमान खान अकेले हैं और उन्हें भी अपना दुख बांटने के लिए कोई ना कोई चाहिए।
 
अकेले हैं सलमान खान: अभिनेता की शादी पर बोले करीबी दोस्त महेश मांजरेकर, कहा- उनका बेटा देखना चाहता हूं

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें