फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब राजकुमार ने नाना पाटेकर से कहा था 'जाहिल'... जानिए फिर क्या हुआ था?

Tue, 02 Nov 2021 08:47 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नाना पाटेकर और राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर और दिवंगत राजकुमार दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों ही अभिनेताओं के कई किस्से बॉलीवुड में मशहूर हैं। दोनों की ही संवाद शैली को दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसमें दोनों ने साथ काम करते हुए एक-दूसरे से ज्यादा बातचीत तक नहीं की। फिल्म की शूटिंग से पहले ही नाना पाटेकर ने साफ कह दिया था कि अगर राजकुमार ने ज्यादा दलअंदाजी की तो वह सेट छोड़कर चले जाएं और उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं होगा कि फिल्म बने या लटके। दरअसल, बॉलीवुड में कलाकारों के आपसी झगड़ों और मनमुटावों के कई किस्से हैं जो कि सदाबहार हैं। इन किस्सों को हर दौर में बड़े ही चाव से सुनाया जाता है। नाना पाटेकर और राजकुमार की यह फिल्म अपने जमाने में सुपरहिट हुई, पर सेट पर दोनों के बीच बहुत कम बातचीत हुई और दोनों का फिल्म को लेकर यह किस्सा मशहूर हो गया। आइए जानते हैं क्या था यह पूरा मामला और कौन-सी थी वह फिल्म...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार, नाना पाटेकर - फोटो : Social Media
फिल्म तिरंगा में नाना पाटेकर और राजकुमार ने साथ काम किया था। यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट हुई और देशभक्ति से सरोबार इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया। इस फिल्म के संवाद दर्शकों के जुबान पर चढ़ गये थे। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना और राजकुमार ने सेट पर कभी एक-दूसरे से ज्यादा बातचीत नहीं की। स्थिति यहां तक आ गई की राजकुमार ने नाना पाटेकर को 'जाहिल' तक कह डाला। 

 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार, नाना पाटेकर - फोटो : Social Media
वहीं, नाना पाटेकर ने भी फिल्म मेकर्स को सेट छोड़ने की धमकी दी थी। उनका कहना था कि अगर राजकुमार ने ज्यागा दखल दिया तो वह सेट छोड़कर चले जाएंगे। इस फिल्म को मेहुल कुमार ने डायरेक्ट किया था और उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में फिल्म से जुड़ा हुआ यह किस्सा सुनाया था। उनका कहना था कि जब फिल्म में नाना पाटेकर को कास्ट किया गया तो इससे राजकुमार खुश नहीं थे। 

 

4 of 5
राजकुमार, नाना पाटेकर - फोटो : Social Media
राजकुमार का मानना था कि नाना पाटेकर के सेट पर आने से अनुशासन भंग होगा। मेहुल फिल्म के लिए राजकुमार को पहले ही साइन कर चुके थे और उसके बाद नाना पाटेकर को साइन किया था। फिल्म में नाना पाटेकर को लेने से वह हिचक भी रहे थे। ऊपर से उनके दोस्तों का मानना था कि अगर इन दोनों कलाकारों के एक साथ फिल्म में लिया गया तो फिल्म लटक भी सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाना पाटेकर,राजकुमार - फोटो : Social Media
जब मेहुल ने नाना पाटेकर को फिल्म में राजकुमार के होने की बात बताई, तो उनका साफ कहना था कि अगर उन्होंने ज्यादा दखल दिया तो मैं सेट छोड़कर चला जाऊंगा। ऐसे में मुझे कोई परवाह नहीं होगी कि तुम्हारी फिल्म बने या लटक जाए। वहीं, जब राजकुमार को फिल्म में नाना पाटेकर के होने की बात बताई गई तो उनकी प्रतिक्रिया एकदम खतरनाक थी। उन्होंने नाना पाटेकर को जाहिल किस्स का इंसान तक कह डाला था। राजकुमार का कहना था कि नाना पाटेकर के बारे में सुना है कि वह सेट पर गालियां देता है। इस पर मेहुल ने उन्हें समझाया कि ऐसा नहीं है। राजकुमार ने उनसे पलट कर पूछा कि क्या नाना ने उनके बारे में कुछ कहा? इस पर मेहुल ने उनको बताया, बस इतना कहा है कि आप ज्यादा दखल न दें। इस पर राजकुमार ने उनको जवाब दिया कि उनकी फिल्म के बीच में वह क्यों दखल देंगे। इस तरह यह फिल्म बनी और सुपरहिट साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें