फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने अमजद खान की मौत के बाद नहीं की शादी, अब दुबई में नौकरी

Fri, 03 May 2019 02:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kalpana iyer
आपने फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के गाने 'परदेसी परदेसी' में हीरोइन कल्पना अय्यर को तो देखा ही होगा । कल्पना अय्यर एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर उभरीं जिन्होंने फिल्मों में आइटम नंबर्स को एक नई पहचान दी। जब भी कल्पना अय्यर की बात होती है तो यकायक उन पर फिल्माए गए गाने जेहन में आ जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
कल्पना अय्यर
'मुझे जान से भी प्यारा है', 'कोई यहां नाचे नाचे' जैसे कई गाने कल्पना अय्यर की याद दिलाते हैं। कल्पना अय्यर काफी सेंसुअल और आकर्षक छवि वाली हीरोइन मानी जाती थीं। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस रहीं बल्कि जबरदस्त पॉप सिंगर भी हैं जिन्होंने कई लाइव शोज में परफॉर्म किया।
विज्ञापन

3 of 8
अमजद खान के साथ कल्पना अय्यर
कल्पना अय्यर की बेहतरीन एक्टिंग का नमूना 'अंजाम', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हम साथ साथ हैं' और 'सत्ते पे सत्ता' जैसी फिल्मों में देखने को मिला....और फिर अचानक ही कल्पना अय्यर फिल्मों से गायब हो गईं।
 

4 of 8
अमजद खान के साथ कल्पना अय्यर
बॉलीवुड स्टार अमजद खान यानि गब्बर के साथ कल्पना अय्यर का अफेयर खूब चर्चा में रहा। कहा जाता है कल्पना अय्यर अमजद खान के प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि अमजद खान की मौत हो जाने के बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की। वो आज तक कुंवारी ही हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कल्पना अय्यर
क्या आप जानते हैं कि  कल्पना अय्यर आज कहां हैं और क्या कर रही हैं? कल्पना अय्यर फिल्मी दुनिया और ग्लैमर की चकाचौंध से दूर दुबई में हैं और वहां अपना रेस्टोरेंट चला रही हैं। ये बात कल्पना अय्यर के फैंस को चौंका सकती है और साथ ही उन लोगों को भी जो कल्पना अय्यर जैसी बोल्ड और बेहतरीन एक्ट्रेस के बारे में जानना चाहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
कल्पना अय्यर
कल्पना अय्यर को इस बात से कोई गुरेज नहीं है कि वो फिल्में छोड़ रेस्टोरेंट चला रही हैं। कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में कल्पना अय्यर ने फिल्में छोड़ दुबई आने के बारे में बातचीत की थी और बताया था कि क्यों वो दुबई आईं और रेस्टोरेंट के बिजनेस में लगीं।
 
विज्ञापन

7 of 8
कल्पना अय्यर
कल्पना अय्यर ने कहा था, 'कुछ तकलीफों और परेशानियों के चलते मैं दुबई आई। निजी तौर पर मेरी जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें हुईं जिनसे मैं बुरी तरह से टूट गई थी और मेरी वजह से मेरी फैमिली को भी काफी तकलीफ हो रही थी। मुझे लगने लगा था कि मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी और तभी राजन सिप्पी और उनकी वाइफ ने मुझे दुबई में आने का मौका दिया और काम दिया।' 
विज्ञापन

8 of 8
कल्पना अय्यर (बीच में)
'इस तरह मैं दुबई में राजन के रेस्टोरेंट द मोगुल रूम में होस्टेस का काम करने लगी और बाद में मुझे एंबेसेडर होटल के मालिक ने अपने यहां नौकरी दी।' कल्पना अय्यर अपनी जिंदगी में खुश हैं। उनके जैसी बेहतरीन अभिनेत्री फिल्मों में फिर से वापसी कर पाती तो बेहद अच्छा होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें