राज कुंद्रा, प्रियंका पासवान
- फोटो : Instagram
खुद को बताया पीड़िता
इस मामले में प्रियंका पासवान ने खुद को एक पीड़िता बताया है। मामले को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस में केस भी दर्ज करवाया। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल, पुलिस उपाधीक्षक अमर पांडेय ने कहा है कि ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी तफ्तीश की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद राज कुंद्रा की मुश्किलें और अधिक बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि 19 जुलाई को लंबी पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था।