शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 50000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। राज 27 जुलाई से न्यायित हिरासत में थे। बता दें, 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। हाल ही में शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं, जहां उन्होंने पैदल चढ़ाई की और माता का आशीर्वाद लिया। इसी दिन मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्टशीट दाखिल की थी। शिल्पा की इस यात्रा को राज की रिहाई से जोड़कर देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था।
गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में आखिरकार अभिनेत्री कंगना रणौत आज अंधेरी की अदालत में पेश हुईं। दरअसल कोर्ट पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि 20 सितंबर 2021 को अगर कंगना कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा। अदालत में सोमवार को उनकी अटेंडेंस मार्क की गई। इस पूरे विवाद में कंगना ने जावेद अख्तर पर काउंटर याचिका दाखिल की है। कंगना ने अख्तर पर जबरन वसूली, निजता का हनन समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
बीते कई दिनों से सोनू सूद आयकर विभाग के सर्वे को लेकर चर्चा में हैं। उनपर आईटी के अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपये की कर चोरी से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।
मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोनम की पत्नी अंकिता तंवर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। 30 साल की अंकिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने पुराने बुरे अनुभवों को लोगों के साथ शेयर किया। उनकी ये दर्द भरी पोस्ट काफी वायरल हो रही है, लोग इस पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं।
बॉलीवुड में गणपति जी का हर साल धूम धाम से स्वागत किया जाता है। हर साल इन बॉलीवुड स्टार्स के घर में गणपति जी विराजते हैं। इस दौरान चाहे शाहरुख हो या फिर सलमान वह गणपति जी का अपने घरों में दिल से स्वागत करते हैं। इतना ही नहीं उनकी विदाई को बॉलीवुड स्टार्स यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हर साल के तरह इस साल भी शाहरुख खान ने अपने घर में गणपति जी को लेकर आए हैं।
कोरोना काल में 73 वें एमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। इसमें 'द क्राउन' को कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, इनमें उसने सभी प्रमुख ड्रामा कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर तहलका मचा दिया। द क्राउन मे बेस्ट ड्रामा सीरीज, बेस्ट एक्टर (ड्रामा) और बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल जैसे प्रमुख अवॉर्ड्स जीते। इसके अलावा बेस्ट राइटिंग और डायरेक्शन का अवॉर्ड द क्राउन के नाम रहा। टेड लास्सो को 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था और इस साल के इवेंट में इस शो ने कमाल कर दिया। ये अवॉर्ड अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक इंडोर-आउटडोर वेन्यू में आयोजित किए गए थे। तो चलिए बताते हैं आपको इस साल के विनर्स के नाम।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले को लेकर जेल में बंद हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में पुलिस ने इस केस की 1500 पन्ने की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है और दूसरी तरफ उनसे जुड़ी नईं नईं बातें सामने आ रही हैं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी भले ही खुद को निर्दोष बता रहे हों लेकिन उनसे जुड़े जो खुलासे हुए हैं वो किसी और बात की तरफ ही इशारा कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज करवाया था। जिसके लिए कंगना रणौत आज अंधेरी अदालत में पेश हुई थी। दरअसल कंगना के इस मामले की सुनवाई पहले होनी थी, लेकिन कंगना उस दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि वो अगर 20 सितम्बर 2021 को अदालत में पेश नहीं होती हैं तो उन्हें खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होगा। हालांकि आज यानि की 20 सितम्बर को कंगना कोर्ट में पेश हुईं।
आशिकी और आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक निर्माता महेश भट्ट आज यानि की 20 सितम्बर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं बल्कि अपने बयानों को और अपने मिजाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारों की तरफ से ढेरों बधाइयां मिली, लेकिन इसी के साथ उनकी बेटी आलिया भट्ट ने अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए खास तैयारियां की और एक पार्टी रखी।
फिल्म शेरशाह में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के पिता का रोल निभाने वाले अभिनेता बिजय जे आनंद ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि वो वैक्सीन नहीं लगायेंगे। वैक्सीनेशन सबसे बड़ा घोटाला है। बिजय जे आनंद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, मेरे लिए मेरा शरीर एक मंदिर है, मैं अपने शरीर में किसी भी तरह का कैमिकल नहीं जाने दूंगा। उन्होंने कहा, मैं एक्टिंग नहीं करना चाहता, मैं नौकरी नहीं करूंगा। मैंने ये इन सबको मना कर दिया।